Today In Varanasi

पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज

इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...

Showing posts with label न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़. Show all posts

Sunday, October 1, 2017

महात्मा गांधी के पोते की ग्लैमरस पोती

गांधीजी को देश ही नहीं, पूरी दुनिया में याद किया जाता है। लाखों लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।  हम गांधीजी के बारे में बहुत कुछ पढ़ते-सुनते हैं, लेकिन बहुत से लोग उनके परिवार के बारे में नहीं जानते। परिवार की बात करें तो उनके पोते-पोतियां और उनके 154 वंशज आज 6 देशों में रह रहे हैं। इन्हीं में से एक उनके बड़े बेटे हरिलाल के बेटे कांतिलाल भी हैं। हीरालाल गांधी के बेटे कांतिलाल अपने दादा से काफी प्रभावित थे। 12 मार्च 1930 से महात्मा गांधी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी कूच की शुरुआत की थी, उस कूच में कांतिलाल शामिल हुए थे और उस समय उनकी उम्र 20 साल थी।



- आजादी के बाद कांतिलाल का पूरा परिवार अमेरिका में बस गया और मेधा उन्हीं की बेटी हैं।
- मेधा गांधी अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं। उनकी पहचान कॉमेडी राइटर, पैरोडी प्रोड्यूसर और वॉइस टैलेंट के रूप में भी है।
- मेधा अमेरिका के ओहियो में पहले विख्यात 'Dave And Show' की प्रोड्यूसर थीं। फिलहाल वे 'Matty In The Morning Show' की प्रोड्यूसर हैं।
- मेधा अपनी ग्लैमरस लाइफ के कारण चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी फोटोज को हजारों लाइक्स मिली हैं।
- मेधा अक्सर सोशल इवेंट्स में भी नजर आती हैं।

Saturday, September 30, 2017

दशहरा, देखने के लिए उमड़ती है 6 लाख लोगों की भीड़ इतना भव्य है यहां का दशहरा

मैसूर (कर्नाटक). बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर भारत में दशहरा को धूमधाम से मनाया जाता है। एक शहर ऐसा है जहां दशहरा उत्सव देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। कर्नाटक के मैसूर में दशहरे को मनाने की एक अलग तरीके की परंपरा है। यहां पर इसको 'कर्नाटक का नाडा हब्‍बा' कहते हैं। तकरीबन 500 साल पुरानी परंपरा के अनुसार यहां के राजा नवरात्रों में नौ दिनों तक दरबार लगाते हैं। इन दिनों मैसूर के राजा यदुवीर हैं।

[gallery ids="616,617,618,620,621,622"]

- रीति-रिवाज को निभाते हुए राजा यदुवीर दशहरे के दिन हाथी की सवारी करके नगर भ्रमण पर निकले हैं।
- इस जंबू सवारी को देखने के लिए हर साल करीब 6 लाख लोग मैसूर पहुंचते हैं।
- माना जाता है कि 15वीं सदी में विजयनगर साम्राज्‍य के राजाओं ने इस पर्व को कर्नाटक में शुरू किया था।
- 14वीं सदी में इसकी ऐतिहासिक भूमिका थी और उस वक्‍त हम्‍पी नगर में इसको महानवमी कहा जाता था।
- इस साम्राज्‍य के पतन के बाद मैसूर के वाडयार राजाओं ने महानवमी (दशहरा) मनाने की परंपरा को जारी रखा।
- कृष्‍णराज वाडयार तृतीय ने मैसूर पैलेस में विशेष दरबार लगाने की परंपरा शुरू की थी।
- दिसंबर, 2013 में श्रीकांतदत्‍ता वाडयार की मृत्‍यु के बाद इस परंपरा को उनके वारिस यदुवीर कृष्‍णदत्‍ता वाडयार आगे बढ़ा रहे हैं।

खास मैसूर का दशहरा
- दशहरे पर मैसूर के राजमहल में खास लाइटिंग होती है। सोने-चांदी से सजे हाथियों का काफिला 21 तोपों की सलामी के बाद मैसूर राजमहल से निकलता है।
- काफिले की अगुआई करने वाले हाथी की पीठ पर 750 किलो शुद्ध सोने का अम्बारी (सिंहासन) होता है, जिसमें माता चामुंडेश्वरी की मूर्ति रखी होती है। जो करीब 6 किमी दूर बन्नी मंडप में खत्म होता है जहां माता की पूजा की जाती है।
- पहले इस अम्बारी पर मैसूर के राजा बैठते थे, लेकिन 26वें संविधान संशोधन के बाद 1971 में राजशाही खत्म हो गई। तब से अम्बारी पर राजा की जगह माता चामुंडेश्वरी देवी की मूर्ति रखी गई।
रावण का पुतला नहीं जलाया जाता


- खासकर साल 1972 के बाद से इस रिवाज में थोड़ा बदलाव आ गया है। जब से सरकार ने इस दशहरे के आयोजन का जिम्मा खुद लिया तब से राजपरिवार अपने महल में शाही अंदाज में दशहरा मनाता है जबकि बाहर राज्य सरकार बाहर का जिम्मा उठाती है।


- इस दशहरे की खासियत यह है कि यहां रावण का पुतला नहीं जलाया जाता और न ही राम को पूजा जाता है, बल्कि यहां दशहरे का पर्व इसलिए मनाया जाता है क्योंकि चामुंडेश्वरी देवी ने राक्षस महिषासुर का वध किया था।

Wednesday, September 27, 2017

अपनी सीट बेल्ट बांध ले – राहुल गाँधी - यशवंत सिन्हा के बयान पर राहुल ने किया भाजपा पर कटाक्ष

जावेद अंसारी

इधर बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर अरुण जेटली पर निशाना साधा, उधर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बयानों और टिप्पणियों की इस ‘खींचतान’ पर तंज कस दिया है. यशंवत सिन्हा के इस बाबत लिखे गए एक आर्टिकल को एक अंग्रेजी अखबार ने ट्वीट किया, जिसे राहुल गांधी ने रीट्वीट किया. उन्होंने री-ट्वीट करते हुए लिखा- लेडीज एंड जेंटलमेन, यह आपके को-पायलट और फाइनेंस मिनिस्टर बोल रहे हैं. कृपया अपनी सीटबेल्ट बांध लें और सिकुड़कर बैठ जाएं. हमारे जहाज के पंख गिर चुके हैं.

बता दें कि लगातार गिरती जीडीपी और चरमरा रही अर्थव्यवस्था के कारण यशवंत सिन्हा ने गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर अरुण जेटली पर निशाना साधा है. अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में यशवंत सिन्हा ने कहा कि अरुण जेटली अभी तक इस सरकार में सबसे बड़ा चेहरा रहे हैं. कैबिनेट में नाम तय होने से पहले ही उनका नाम तय था कि जेटली वित्त मंत्रालय संभालेंगे. लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें मंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाया.

सिन्हा ने कहा कि इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जसवंत सिंह और प्रमोद महाजन भी वाजपेयी के करीबी थे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था. लेकिन जेटली को वित्त मंत्रालय के साथ ही रक्षा मंत्रालय भी मिला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दावा है कि उन्होंने गरीबी को काफी नज़दीक से देखा है… उनके वित्तमंत्री इस बात को सुनिश्चित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा मेहनत कर रहे हैं कि सभी भारतीय भी उसे (गरीबी को) उतना ही नज़दीक से देख सकें.

हालांकि यशवंत सिन्हा के बयान पर बीजेपी ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन बीजेपी सूत्रों के मुताबिक- यशवंत सिन्हा के लेख में अर्थव्यवस्था को लेकर कई दावे गलत हैं. मोदी सरकार को खस्ता हाल अर्थव्यवस्था मिली थी, जिसे पटरी पर लाया गया. पिछले तीन साल में अर्थव्यवस्था की हालत सुधरी है. एक तिमाही में जीडीपी कम होने से पूरी अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाना गलत है.

Reported By : PNN24

Monday, September 25, 2017

BHU में छात्राओं पर लाठीचार्ज, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ का भाजपा वाला रूप है : राहुल गाँधी

जावेद अंसारी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के लिए भाजपा की निंदा की। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का भाजपा वाला रूप है। बीएचयू परिसर में कल रात छेड़छाड़ की कथित घटना के विरोध में आयोजित प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया था जब पुलिस ने छात्राओं पर लाठीचार्ज किया। इससें महिलाओं सहित कई छात्र और दो पत्रकार घायल हुए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट किया, बीएचयू में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भाजपा वाला रूप। उन्होंने इस ट्वीट के साथ वह वीडियो लिंक शेयर किया जिसमें छात्राओं ने परिसर में पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें कथित रूप से पीटे जाने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत उस घटना के बाद हुई जब कला संकाय की एक छात्रा अपने हॉस्टल लौट रही थी। उसी वक्त मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने कथित तौर पर उसका उत्पीड़न किया।

इस बीच छात्राओं के प्रति समर्थन जताने वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया को पुलिस ने शहर में प्रवेश करते ही हिरासत में ले लिया। शनिवार के पुलिस लाठीचार्ज, गोलीबारी, पथराव और आगजनी के बाद रविवार सुबह भी बीएचयू के बाहर अशांति का माहौल रहा। सिंह द्वार पर छात्राओं का धरना जारी रहा। छात्राओं के समर्थन में बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष और वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा भी धरने में शामिल हुए। छात्रों के गुस्से को देखते हुए वाराणसी के सभी डिग्री कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए हैं। वाराणसी के कमिश्नर से इस मामले की रिपोर्ट देने को कहा गया है। बीएचयू में शनिवार देर रात पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर जमकर लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स घायल भी हुए हैं।

Reported By PNN24

Sunday, September 24, 2017

सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच निकलेगी लाटभैरव की नक्कटैया

अनुपम राज/ ताबिश अली

वाराणसी.आश्विन शुक्ल पंचमी तद्नुसार सोमवार को काशी के प्रख्यात मेले में शुमार लाटभैरव की नक्कटैया कड़ी सुरक्षा के बीच निकलेगी। रामलीला समिति के प्रधानमंत्री एडवोकेट कन्हैया लाल यादव ने बताया नक्कटैया शोभायात्रा में इस बार नाग नथैया, कृष्ण-सुदामा मिलन, भामा रूकमणी, दुर्योध्न वध, सम्भासुर वध, शंकर-पार्वती नृत्य के अलावा मँहगाई व भ्रष्टाचार समेत ज्वलंत मुद्दों पर प्रहार करते सौ से अधिक लाग विमान निकलेंगे। इनका काफिला विश्वेश्वरगंज से रात 11 बजे निकलेगा। नक्कटैया जुलूस कतुआपुरा, अंबियामंडी, गोस्वामी तुलसीदास मार्ग होते हुए लाटभैरव सरैया पर समापन किया जाएगा जहां खरदूषण युद्ध वध व सीता हरण लीला का जीवंत मंचन होगा। रामलीला समिति के व्यास पंडित दयाशंकर त्रिपाठी ने बताया नक्कटैया की शोभायात्रा कई संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरता है, बीते कई वर्ष पहले प्रशासन के निष्क्रियता के चलते दो संप्रदायों में कई बार झड़प भी हो चुकी है जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखें। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी आदमपुर अजीत मिश्रा स्वयं लगातार पैदल गश्त कई दिनों से क्षेत्र में कर रहे है और क्षेत्र के दोनों सम्प्रदायों के संभ्रांत लोगो से बैठक कर यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिये प्रतिबद्ध है. मेले अथवा यात्रा में किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिये पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध है. बीती रात भी थाना प्रभारी थाना आदमपुर ने लाट भैरव स्वयं जाकर मौके का जायजा लिया और दोनों वर्गो के सम्भांत नागरिको के संग एक बैठक किया.

Reported By : PNN24

Saturday, September 23, 2017

BHU छात्रों पर लाठीचार्ज, छावनी में तब्दील हुआ BHU कैंपस, 2 अक्टूबर तक छुट्टी की घोषणा

छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में दो दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन के बाद शनिवार की देर रात बीएचयू परिसर सुलग उठा। रात 10 बजे वीसी आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों पर सुरक्षा गार्डों और पुलिस ने लंका गेट, महिला महाविद्यालय के सामने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें आधा दर्जन छात्रों को चोटें आईं।इसके बाद छात्रों का गुस्सा बेकाबू हो गया। लाठीचार्ज के जवाब में छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे कुछ सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गए। रात 12.15 बजे हॉस्टल से ताबड़तोड़ 8 पेट्रोल बम फेंके गए। हॉस्पिटल में घुसकर पथराव किया, इससे मरीजों-तीमारदारों में भगदड़ मच गई। लंका चौराहे पर पुलिस कर्मियों को छात्रों ने दौड़ाया।



बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को आग लगा दी, पुलिस बूथ उखाड़ दिया। 23 थानों की फोर्स, एक दर्जन वज्र वाहन और 5 कंपनी पीएसी परिसर में बुला ली गई। पूरी घटना में बीएचयू प्रशासन की घोर लापरवाही मानी जा रही है। उधर, तनाव को देखते हुए 25 सितंबर के बजाए तीन दिन पहले से ही विश्वविद्यालय में 2 अक्तूबर तक के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी गई।



घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे और और 18 राउंड हवाई फायरिंग भी की। छात्रों के उपद्रव के दौरान डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसओ लोहता समेत तीन पुलिसकर्मी, बीएचयू के तीन सुरक्षागार्ड, सात छात्र और कुछ पत्रकार घायल हो गए। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। बीएफए की छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवकों द्वारा छेड़खानी के विरोध में मुकम्मल सुरक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह शुरू हुआ छात्राओं का आंदोलन शनिवार की देर रात तक जारी रहा था। छात्राओं के आक्रोश पर विश्वविद्यालय प्रशासन काबू नहीं कर सका।


Photos Credit facebook BhuBuzz

मोदी की मौजूदगी में दुर्गा बनीं छात्राएं बता रही हैं रोमियो स्‍क्‍वाड की हकीकत

वाराणसी : वाराणसी प्रशासन की मुश्किल छात्राओं के सड़क पर उतरने की वजह नहीं, बल्कि उसका पीएम रूट पर होना रहा. जिस रोड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवी दर्शन के लिए मंदिर जाना था - बीएचयू की छात्राएं उसी रास्ते में दुर्गा बन कर डट गयीं.छात्राओं का आरोप है कि उनके साथ कैंपस में आये दिन छेड़खानी हो रही है - और कोई उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा, लिहाजा उन्हें आजिज होकर ऐसा करना पड़ रहा है.



छात्राओं से छेड़खानी


बड़े शर्म की बात है कि बीएचयू कैंपस में भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं. उससे भी ज्यादा शर्म की बात उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया जाना है - और सबसे बड़े शर्म की बात बीएचयू के सुरक्षा अधिकारी का रिस्पॉन्स है. छात्राओं का आरोप है कि 21 सितंबर की रात भारत कला भवन के पास बाइक सवार तीन लड़कों ने ऑर्ट्स फैकल्टी की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की. छात्राओं का कहना है कि जिस जगह ये घटना हुई उससे कुछ ही दूरी पर बीएचयू के सुरक्षाकर्मी खड़े थे - और शोर मचाने पर भी सुरक्षाकर्मियों ने कोई मदद नहीं की. पीड़ित लड़की जैसे तैसे भाग कर हॉस्टल पहुंची और वॉर्डन से शिकायत की. फिर यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर को सूचना दी गयी - लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. उल्टे, जैसा कि छात्राओं का आरोप है, उनसे कहा गया, "पीएम का दौरा है. अभी आप सभी लोग शांत रहिए." स्थानीय मीडिया के अनुसार त्रिवेणी हॉस्टल के सामने हुई छेड़खानी की घटना की जब छात्राओं ने चीफ प्रॉक्टर से शिकायत की तो पहले तो उन्होंने खूब डांट फटकार लगायी, फिर सवाल किया कि छह बजे के बाद वे हॉस्टल से बाहर घूम ही क्यों रही थीं?

 

आरोपों के घेरे में प्रॉक्टोरियल बोर्ड



लंका पर बीएचयू के गेट के पास धरना दे रही छात्राओं ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लोगों पर जो आरोप लगाये हैं वे तो और भी गंभीर है. प्रॉक्टोरियल बोर्ड ही परिसर में सुरक्षा के इंतजाम देखता है और जगह जगह उसके सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. छात्र-छात्राओं के सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्हीं सुरक्षाकर्मियों पर होती है. छात्राओं की ये शिकायत कि अगर उनके साथ कोई घटना हो तो भी ये चुपचाप देखते रहते हैं या फिर मुहं मोड़ लेते हैं.


छेड़खानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने मीडिया से जो पीड़ा शेयर की है वो बेहद चौंकाने वाली है. छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल की खिड़कियों पर पत्थर में लेटर आये दिन फेंके जाते हैं. खिड़कियों के सामने खड़े होकर लड़के अश्लील इशारे करते हैं. गुस्से से आग बबूला एक छात्रा का कहना था कि छेड़खानी का विरोध करने पर वे कहते हैं कि कैंपस में दौड़ा कर कपड़े फाड़ देंगे.

ये उस सूबे का हाल है जहां लड़कियों की सुरक्षा और उन्हें छेड़खानी से बचाने के लिए रोमियो स्क्वॉड बनाया गया है. ये हाल उसी सूबे के ऐसे शहर का है जहां का सांसद देश का प्रधानमंत्री है. उसी शहर के बीएचयू कैंपस में छात्राओं को छेड़खानी की शिकायत करने पर खामोश रहने को कहा जाता है. कैंपस में लड़कियों के शाम छह बजे के बाद और सुबह अंधेरा छंटने तक हॉस्टल से निकलने पर पाबंदी लगा दी जाती है.


बीएचयू कैंपस में लड़कियों की हालत का अंदाजा लगाने के लिए एक ही मिसाल काफी है - छेड़खानी से तंग आकर फाइन आर्ट्स की एक छात्रा ने सिर का मुंडन करना पड़ा है. अव्वल तो सुरक्षाकर्मियों के रहते बीएचयू कैंपस में ही ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिये. अगर उनसे नहीं संभलता तो स्थानीय प्रशासन को इसका समाधान खोजना चाहिये. कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सूबे की सरकार की है, जिसके पास पहले से ही गश्त पर निकला रोमियो स्कवॉड है. अगर प्रधानमंत्री के इलाके में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं - और जिस दिन वो खुद शहर में हैं उस दिन इज्जत बचाने के लिए किसी छात्रा को सिर का मुंडन कराना पड़े - फिर तो देवी दर्शन अधूरा ही समझा जाएगा.


News by PNN24

Wednesday, May 24, 2017

अगर ली है LIC की पॉलिसी, तो आपको मिलने वाला है ज्यादा पैसा..

अगर आप एलआईसी के पॉलिसी होल्डर हैं तो आपको ज्यादा फायदा होने जा रहा है। एलआईसी अपने पॉलिसी होल्डर्स को एक्स्ट्रा फायदा यानी ज्यादा पैसा देने जा रही है। इसके...तहत एलआईसी ने अपने पॉलिसी होल्डर्स को 2016-17 के लिए 40 फीसदी अधिक बोनस देने का एलान किया है, साथ ही एलआईसी ने डिविडेंड देने का भी एलान किया...

एलआईसी कस्टमर्स को बांटेगी बोनस

-    2016-17 के लिए एलआईसी सरकार और ग्राहकों को 40 फीसदी अधिक बोनस और डिविडेंड देगी।

-    पॉलिसी धारकों को रिवर्सनरी बोनस और प्रॉफिट के रूप में 47387 करोड़ बांटे जाएंगे।

-    जीवन श्री, जीवन प्रमुख, जीवन निधि और जीवन अमृत के धारकों को अधिक बोनस मिलेगा

-    निगम ने रिवर्सनरी बोनस का एलान किया है जो 5 रुपए से 60 रुपए प्रति हजार (बीमित राशि) है।

Wednesday, April 26, 2017

विनोद खन्ना नहीं रहे, लंबी बीमारी के बाद 70 की उम्र में निधन

वेटरन एक्टर विनोद खन्ना की डेथ हो गई है। मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली | विनोद खन्ना (70) का गुरुवार को निधन हो गया। वे कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले कई दिनों से गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती थे। उनकी पिछले दिनों एक फोटो भी सामने आई थी। 144 फिल्मों में काम कर चुके खन्ना बीजेपी सांसद थे।

Wednesday, February 15, 2017

विदेशी लुक वाली Maruti की New कार, कीमत 3.5 से 4.5 लाख ! जल्दी ही आ सकती है

मारुति सुजुकी अब जल्द ही भारत में एक और बेहतरीन लुक वाली सस्ती कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है


मारुति सुजुकी की नई क्रॉसओवर हैचबैक रेनॉ क्विड के बढ़ते मार्केट पर कब्जा करने के लिए लॉन्च की जाएगी। कंपनी इस कार को 2018 की शुरूआत में होने वाले ऑटो एक्सपो में शोकेस कर सकती है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि ये नई हैचबैक मारुति अल्टो K10 को रिप्लेस करेगी। यह SUV डिजाइन वाली क्रॉसओवर होगी जो स्टाइलिश और बजटेड होने के साथ फ्यूल एफिशिएंट भी होगी। इस खूबसूरत कार को भारत में कुछ बदलावों के साथ लाया जा सकता है।


क्विड को टक्कर देगी ये नई कार...


कार में 800cc का 1 लीटर वाला इंजन लगाया जाएगा जो अल्टो की बराबरी का इंजन होगा। इस कार के साथ 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। गौरतलब है कि मारुति सुजुकी अल्टो और K10 की कीमत 3.5 लाख से लेकर 4.5 लाख रुपए तक है, ऐसे में कंपनी इस नई कार को भी इसी रेंज में उतार सकती है। इस कार और कार की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई ऑफीशियल जानकारी नहीं मिल पाई है।

नासा की वॉर्निंग, धरती की ओर बढ़ रहा है विशाल एस्टेरॉयड

नासा की वॉर्निंग, धरती की ओर बढ़ रहा है विशाल एस्टेरॉयड | जैसा के आप सभी जानते है के नासा हमेसा स्पेस को जानने और समझने की कोसिस सुरु से करता है रहा है और हमेसा नासा की ओर से नए नए अप्डेट्स आते रहते है . अभी हल में ही नासा ने कहा है के एक एस्ट्रॉयड बड़ी तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है और ये धरती से टकरा सकता है . यह एस्ट्रॉयड आकर में 660 x 400 मीटर लंबा और चौड़ा है | नासा ने इसे जॉइंट रेडियो टेलिस्कोप से कैप्चर किया है | इस का साइज एम्पायर स्टेट की साइज के बराबर है. इसे धरती से टकराने की बात कही गई है

Friday, February 10, 2017

योगी आदित्यनाथ : अखिलेश का काम बोलता तो गठबंधन नहीं करते

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चाहे कितने भी दावें कर लें मगर यूपी में उनका काम नहीं, बल्कि कमजोरी बोल रही है। सपा खुद को कमजोर न मानती तो उसे कांग्रेस से गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ती।

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाहजहांपुर के पुवायां और पीलीभीत शहर में चुनावी सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की हालत उत्तर प्रदेश में पहले से खस्ता थी। अब सपा भी उसके साथ मिल गई है। दोनों पार्टियों का चुनाव में सफाया होने जा रहा है। कांग्रेस की तरह सपा भी हाशिए पर नजर आएगी।

योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस विकास विरोधी हैं। यूपी में अराजकता के कैसे हालात हैं, यह जनता अच्छी तरह से समझती है। खुले घूम रहे अपराधी, गुंडे, माफिया यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही जेल में नजर आएंगे। सपा और बसपा की सरकारों ने राज्य का बहुत नुकसान किया है।

Wednesday, February 1, 2017

Budget 2017: इनकम टैक्स में बड़ी राहत, 5 लाख तक की आय पर सिर्फ 5% कर

वित्तमंत्री अरुण जेटली संसद में आम बजट पेश कर रहे हैं. जेटली ने बजट में तीन प्रमुख सुधारों का जिक्र किया. किसानों के लिए अपनी सरकार का पिटारा खोला है. 10 लाख करोड़ का कर्ज देंगे, खासकर पूर्वोंत्तर और जम्मू-कश्मीर के किसानों को प्रमुखता दी जाएगी.

-निवेश के लिए 1.5 लाख तक की सीमा

-5 से 10 लाख तक 20 प्रतिशत इनकम टैक्स

-10 लाख से ज्यादा आय पर 30 प्रतिशत तक टैक्स

-1 करोड़ से ज्यादा आय वालों पर 1 प्रतिशत सरचार्ज जारी रहेगा

-टैक्स स्लैव में बदलाव, 2.5 लाख से 5 लाख तक की आय पर 5% टैक्स

-इनकम टैक्स घटाया गया

-3 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं

-2 हजार से ज्यादा रकम चेक या ड्राफ्ट से लेनी होगी

-एक पार्टी एक व्यक्ति से कैश में 2 हजार ही ले सकती है

-बॉन्ड खरीदकर राजनीतिक पार्टियों को दिया जा सकता है

-राजनीतिक दलों को आयकर दाखिल करना होगा

-3 लाख से ज्यादा कैश में लेनदेन नहीं

-3 लाख से ज्यादा कैश डिजिटल से होगा

-राजनीतिक दल अब सिर्फ 2000 ही कैश ले सकती हैं, अब तक 20000 थी लिमिट

-छोटी कंपनियों को कर में राहत का ऐलान

-50 करोड़ तक सलाना टर्न ओवर वाले को देना 25 % टैक्स. बता दें कि अभी टैक्स 30 प्रतिशत देना पड़ता है

-मध्यम वर्ग को राहत, सस्ता लोन देने पर जोर

-नोटबंदी के बाद लोगों को आय ज्यादा बतानी पड़ रही है

-सस्ते घरों के लिए योजना में लाएंगे बदलाव

-भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा कर मुक्त होगा

-सिर्फ 24 लाख लोग 10 लाख से ज्यादा आय दिखाते हैं

-99 लाख लोगों ने 2.5 लाख से कम आय बताई

-कर चोरी का भार ईमानदार लोगों पर पड़ता है

-1.72 लाख लोगों ने 50 लाख से ज्यादा आय बताई

-टैक्स बचाने वालों की संख्या ज्यादा

-भीम एप से भुगतान को बढ़ावा दिया जाएगा

-चैक बाउंस होने पर कड़े होंगे नियम

-आर्थिक अपराधियों पर सख्त होगी सरकार

-देश छोड़कर भागने वाले आर्थिक अपराधियों की संपत्ति जब्त होगी

-फौजियों के लिए केंद्रीकृत यात्रा प्रणाली

-रक्षा बजट के लिए 274114 करोड़ का बजट

-वैज्ञानिकों मंत्रालयों के लिए 37435 करोड़ आवंटित

-सरकार घाटा 3.2 प्रतिशत, अगले साल 3 प्रतिशत करने का लक्ष्य

-गैर कानूनी जमा पर नए कानून बनेंगे

-वित्तीय क्षेत्र के लिए QRT का प्रस्ताव

-व्यापारियों के लिए कैशबैक योजना का प्रस्ताव

-2.5 हजार करोड़ डिजिटल लेने-देन का लक्ष्य

-FDI को और उदार बनाया जाएगा, FIPB खत्म होगा

-आधार कार्ड से पेमेंट करने के लिए 20 लाख मशीनें लाई जाएंगी

-डिजिटल योजना में पोस्टऑफिस की भी भागीदारी होगी

-डाकघर में बनाए जाएंगे पासपोर्ट

-हाईवे के विकास के लिए 64 हजार करोड़

-विदेश निवेश के लिए ऑनलाइन अर्जी दायर कर सकेंगी कंपनियां

-90 प्रतिशत से ज्यादा एफडीआई ऑटो रूट के जरिए

-बुनियादी ढांचे के लिए 3.96 लाख करोड़ का आवंटन

शेयर बाजार में IRCTC बतौर कंपनी लिस्ट होगी

-मेट्रो रेल के लिए नई नीति की घोषणा की जाएगी

-पीपीपी मॉडल से छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट बनाए जाएंगे

-टूरिज्म और धार्मिक यात्राओं के लिए अलग से ट्रेनें चलाई जाएंगी

-कोच की शिकायतों के लिए कोच मित्र योजना लाई जा रही है

-वरिष्ठ नागरिकों के लिए LIC योजना लाएगी सरकार

-2019 तक सभी ट्रेनों में बायो टॉयलेट्स

-रेल विकास के लिए 1.32 लाख करोड़ आवंटित

-रेलवे स्टेशनों को दिव्यांगों के लिए आसान बनाया जाएगा

-3500 किमी. नई रेल लाइन बनेंगी

-7000 हजार स्टेशनों पर सोलर लाइनें

-IRCTC से ई-टिकट पर सर्विस टैक्स नहीं लगेगा

-रेलवे स्टेशनों को दिव्यांगों के लिए आसान बनाया जाएगा

-मेडिकल PG कोर्स में 5 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी

-रेलवे में विकास और स्वच्छता पर जोर

-मानव रहित क्रॉसिंग पूरी तरह से खत्म

-रेलवे सेफ्टी के लिए 1 लाख करोड़

-स्टेशनों के विकास के लिए 25 स्टेशन का चयन

-2018 तक चेचक और 2022 तक टीबी खत्म करेंगे

-झारखंड और गुजरात में 2 नए एम्स बनेंगे

-2017 तक कालाबाजर समाप्त करने का ब्लूप्रिंट

-350 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की शुरुआत

-स्किल इंडिया के लिए 1000 कौशल केंद्र

-IIT और मेडिकल परीक्षाओं के लिए अलग से बॉडी बनेगी. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी बनाने का प्रस्ताव

-उच्च शिक्षा में सुधार के लिए UGC में सुधार होगा

-फसल बीमा के लिए 9 हजार करोड़

-पीएम आवास योजना में 23 हजार करोड़ का आवंटन

-पीएम सड़क योजना में 2019 तक 4 लाख करोड़ खर्च करेंगे

-प्रधानमंत्री अवास योजना के तहत 2019 तक एक करोड़ घर दिए जाएंगे

-अगले साल 1 मई तक देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचा दी जाएगी

-5 हजार करोड़ सिंचाई फंड के लिए

-मनरेगा के लिए अब तक का सबसे बड़ा आवंटन, दिए 48 हजार करोड़

-8 हजार करोड़ का डेयरी विकास कोष

-जम्मू-कश्मीर और पूर्वोंत्तर के किसानों को कर्ज में प्रमुखता

-हर गरीब को रोजगार देने की कोशिश

-10 लाख तलाबों का लक्ष्य पूरा किया जाएगा

-बापू की 150वीं जयंति पर 1 करोड़ लोगों गरीबी रेखा से बाहर लाया जाएगा

-किसानों को 10 लाख करोड़ का कर्ज देंगे

-किसानों को कर्ज देने वाली संस्था का कम्प्यूटरीकरण

-2017-18 में कृषि विकास दर 4.1 का अनुमान

-फसल बीमा अब 30 की बजाय 40 फीसदी होगा

-नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम होगा

-करों को लेकर ईमानदार व्यक्तियों का सम्मान होगा

-गांव की तरक्की और बुनियादी ढांच पर जोर दिया जाएगा

-किसानों की आय 5 साल में दोगुनी करने की कोशिश

-जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए TEC योजना

-TEC इंडिया सरकार का अगला एजेंडा

-नोटबंदी से लॉन्ग टर्म फायदा, बैंक सस्ते कर सकते हैं कर्ज

-नोटंबदी का असर आने वाले सालों में खत्म होगा

-नोटबंदी के दौरान काफी कैश आया, टैक्स बढ़ेगा

बजट के दौरान जेटली ने पढ़ी शायरी
इस मोड़ पर घबरा कर न थम जाइए आप, जो बात नई है अपनाइए आप, डरते हैं क्यों नई राह पर चलने से आप, हम आगे आगे चलते हैं आइए आप

-जेटली ने कहा- नोटबंदी से घरेलु विकास में तेजी आएगी

-दालों के उत्पादन में तेजी आएगी

-विदेशी मुद्रा भंडार 361 अरब डॉलर हुआ

-महंगाई दर 2 से 6 फीसदी के बीच रहेगी

-युवाओं और रोजगार पर फोकस है

-पेट्रोलियम की कीमतों में कमी आ सकती है

-चालू घाटा सकल घरेलू उत्पाद से घटा है

-ढाई साल में ट्रांसपेरेंसी आई है

-जीएसटी से ग्रोथ में आएगी जबरदस्त तेजी

-जेटली ने कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में चमकता हुआ सितारा

-जेटली ने कहा- सरकार की नीतियों में बदलाव किए

-जेटली ने कहा- सबको फायदा मिले ये सरकार की कोशिश

-जेटली ने बजट भाषण शुरू किया

-कांग्रेस ने कहा- आज स्थगित हो सदन

-लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. सांसद ई अहमद को श्रद्धांजलि दी गई

-कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी

-स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस नेताओं को बुलाया है

-लालू ने भी बजट टालने के लिए कहा

-स्पीकर ने कहा- सब जानते हैं कि एक दुखद घटना (ई अहमद का निधन) हुई है. इस उम्र में भी वे एक्टिव पार्ट लेते थे. अभी-अभी उनके घर से आई हूं. एक दुखद घटना है, पर साथ ही साथ बजट एक संवैधानिक जिम्मेदारी है, इसे हमें पेश करना ही होगा. क्या करेंगे, कैसे करेंगे इस पर मीटिंग करेंगे. बजट पेश होगा.

-पीएम मोदी भी संसद पहुंच गए हैं

-बजट पेश करने से पहले कैबिनेट बैठक शुरू

-जेटली ने किया ट्वीट- 11 बजे मुझे बजट पेश करते हुए लाइव देखें

-राष्ट्रपति ने बजट 2017-18 को मंजूरी दी

-मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा आज बजट पेश करना अमानवीय होगा

-कांग्रेस ने एक दिन बजट टालने के लिए बोला है

-अब थोड़ी देर में कैबिनेट की बैठक होनी है

-राष्ट्रपति से मिलकर संसद भवन पहुंचे जेटली

-बजट डिमांड और ग्रांट डिमांट पर अलग से बयान दे सकते हैं जेटली

-डॉलर के मुकाबले रुपया में 24 पैसे की मजबूती

-कल तक के लिए स्थगित हो बजट: शिवसेना

-आज ही पेश होगा बजट, अहमद को श्रद्धांजलि के वक्त पर विपक्ष से चर्चा: सूत्र

-राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे अरुण जेटली

-बजट पेश करने पर आखिरी फैसला सुबह 10 बजे

-बजट से पहले सेंसेक्स में 30 अंकों की बढ़त

-बजट पर सुबह 10.15 बजे होगी कैबिनेट की बैठक

-बजट की कॉपी संसद भवन पहुंची

बजट पेश होने पर था सस्पेंस
पहले आशंका जताई जा रही थी कि सांसद ई. अहमद के निधन के बाद बजट को गुरुवार तक के लिए टाला जा सकता है. लेकिन स्पीकर ने स्पष्ट कर दिया है कि बजट तो पेश करना ही होगा, ये संवैधानिक जिम्मेदारी है. ऐसा पहली बार हो रहा है जब रेल और आम बजट एक साथ पेश किए जा रहे हैं. हालांकि कांग्रेस ने एक दिन के लिए बजट टालने को बोला है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज बजट पेश करना अमानवीय होगा.

Thursday, January 12, 2017

अगर 28 फरवरी तक नहीं किये यह दस्तावेज जमा तो,आपका अकाउंट भी हो जायगा फ्रीज़!!!

अगर आपका अकाउंट सेविंग है या पोस्ट ऑफिस में है तो PAN नंबर की जानकारी देना आपके लिए अनिवार्य है |
ऐसा ना करने पर आपका अकाउंट फ्रीज़ किया जा सकता है | यदि आपके पास PAN नंबर नहीं है तो आप फॉर्म 60 जमा करके इससे बच सकते है |

सरकार के इस कदम का मकसद नोटबंदी के बाद बैंको और पोस्ट ऑफिस में जमा किये गए ब्लैक मनी को ट्रैक करना है | PAN लिंक करवाने के बाद सरकार के लिए हर अकॉउंट को ट्रैक करना आसान हो जायेगा और उनकी ट्रैसक्शन पर नजर रखी जा सकेगी, इससे सरकार ये भी पता लगा सकेगी कि अकाउंट में जमा किया गया पैसा अकाउंट होल्डर का ही है या किसी और का।

जिस अकाउंट में 9 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 के बीच ढाई लाख रुपए से ज्यादा की रकम जमा हुई है वित्त मंत्रालय की तरफ से वैसे अकाउंट का 1 अप्रैल से 9 नवंबर 2016 के बीच का रिकॉर्ड भी मांगा गया है। करंट अकाउंट होल्डर्स यानी कारोबारियों के लिए यह सीमा 12.5 लाख रुपया या इससे अधिक है। सरकार ने ऐसा करना जरूरी कर दिया है। सरकार के इस फैसले को नोटबंदी के बाद काले धन को जब्त करने की दिशा में एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

सेविंग अकाउंट में 2.5 लाख रुपए तक का चेक होगा पुराना रिकॉर्ड

अगर आपने भी किसी के अकाउंट में नोटबंदी के बाद यानी 9 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच अपने एक अकाउंट या कई अकाउंट में 2.5 लाख रुपए या इससे अधिक जमा कराएं है तो सरकार आपके अकाउंट में 9 नवंबर से पहले हुए ट्रांजेक्शन की जांच भी करेगी।

करंट अकाउंट में 12.5 लाख रुपए से अधिक तो चेक होगा पुराना रिकॉर्ड

किसी बिजनेसमैन ने अपने एक करंट अकाउंट में या कई अकाउंट में 9 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच 12.5 लाख रुपए या इससे अधिक रकम जमा कराई है तो उसके अकाउंट में 9 नवंबर से पहले हुए ट्रांजेक्शन की जांच की जाएगी।

बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट में यह डिटेल जमा करवाना अनिवार्य नहीं है |

Wednesday, January 4, 2017

जानिए अंग्रेजी वर्णमाला का 27वां अक्षर क्या होगा

अंग्रेजी वर्णमाला में एक और अक्षर जुङ सकता है। अगर ऐसा होता है तो इंग्लिश अल्फाबेट्स में एक और letter बढ जाएगा और इस 27वें letter का सिंबल ‘Ћ’ होगा।
इस सिंबल को अंग्रेज़ी वर्णमाला में शामिल करने के लिए प्रपोजल आ चुके हैं। यह लेटर ‘The’ शब्द को रिप्लेस करेगा। अनेक शोधकर्ताओं ने पाया है कि ‘The’ शब्द अंग्रेजी के पैराग्राफ में 80% तक इस्तेमाल होता है। इसलिए ‘The’ के लिए एक अलग से simbol होना चाहिए।

इसमें आपकी क्या राय है – PLEASE #LIKE AND #COMMENTS….

TO UNDERSTAND IN ENGLISH..

80 percent of all written paragraphs, including this one, feature the word “the.” This word is the most commonly used word in the English language. So why doesn’t “the” have its own symbol?

The Australian restaurateur Paul Mathis has proposed we make language more efficient by employing the symbol Ћ – which is the combination of the letters “T” and “h” – in place of the word “the.”
So, was that as good for you as it was for me? Mathis has apparently spent nearly $40,000 developing the symbol and advocating its inclusion as the 27th letter of the alphabet.

PLEASE #LIKE AND #COMMENTS…

Tuesday, December 27, 2016

माया के खाते में 104 करोड़ जमा

नोटबंदी के बाद बसपा के खाते में जमा हुए 104 करोड़ रुपए की खबर मी‌‌ड‌िया में सु्र्ख‌ियां बटोरने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेस करके इस मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा क‌ि बीएसपी ने अपने नियमों के तहत हमेशा की तरह बैंक में पैसा जमा करवाया है। ये एक रूटीन प्रक्रिया है।

मायावती ने कहा कि ये पार्टी का पैसा है, क्या इसे फेंक देती? इस मिले पैसे की एक-एक पाई का हिसाब मेरे पास है।

मायावती ने आरोप लगाया कि बीजेपी मीडिया को मैनेज करके हमारी छव‌ि खराब करवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा क‌ि पीएम दलित की बेटी से खफा है। बीजेपी नहीं चाहती क‌ि दलित की बेटी के हाथ मास्टर चाबी आए।

बसपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि जब वो पैसा जमा हुआ तब नोटबंदी नहीं थी। उन्होंने कहा क‌ि लोग इस बात को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा क‌ि इसी दौरान और पार्टियों ने अपना पैसा बैंकों में जमा करवाया है। उन्होंने कहा क‌ि चंदा देने वालों ने बड़े नोट दिए और हमारे पास एक-एक पैसे का हिसाब है।

मायावती ने कहा क‌ि मेरे भाई ने नियम का पालन किया। उन्होंने कहा क‌ि नोटबंदी से पूंजीपत‌ि परेशान नहीं दिख रहे। मायावती ने कहा क‌ि बीजेपी भी अपने चंदे का हिसाब दे। मायावती ने कहा क‌ि मुझे खास सूत्रों से जानकारी मिल रही है बीएसपी में जो खास लोग हैं बीजेपी अपनी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर सकती है।

मायावती ने कहा क‌ि जब इलेक्शन आता है तो ये लोग ताज प्रकरण को ऐसे उछालने लगते हैं कि बसपा मुखिया ने बहुत बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा, अमित शाह को शायद ताज प्रकरण के बारे में पता नहीं। ताज प्रकरण में अगर कोई घपला हुआ है तो उसके लिए तत्कालीन भाजपा सरकार ज‌‌िम्मेदार है। मायावती ने कहा क‌ि भाजपा की इस हरकत का बसपा को फायदा होगा और 2017 में पूर्ण बहुमत की बसपा सरकार बनेगी।

मायावती के भाई के खाते में म‌िले 1.43 करोड़

कल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटबंदी के बाद बसपा के खाते में 104 करोड़ और पार्टी सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार के खाते में 1.43 करोड़ रुपये जमा होने होने का खुलासा किया था।

ये रकम यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के खातों में जमा कराई गई थी। करोलबाग स्थित बैंक ब्रांच के सर्वे के दौरान ईडी को इस बात की जानकारी मिली थी।

ईडी के अनुसार नोटबंदी के बाद इन दोनों ही खातों में बड़े पैमाने पर पुराने नोट जमा कराए गए हैं। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक बड़े जमा की गई रकम में 102 करोड़ 1000 रुपये के नोट और बाकी के पुराने 500 के नोट जमा कराए गए। अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं और हर दिन 15 से 17 करोड़ रुपये इस खाते में जमा कराए जाते रहे।

हर दूसरे दिन रकम जमा होने से अफसर भी हैरान रह गए। जांच एजेंसी ने बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद के उसी शाखा में एक और खाते का पता चला है। इसमें 1.43 करोड़ रुपये जमा है। इसमें 18.98 लाख रुपये नोटबंदी के बाद पुराने नोटों के रूप में जमा कराए गए। प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों खातों का पूरा ब्योरा बैंक से मांगा है।

Air India का धमाकेदार न्यू ईयर ऑफर, 849 में भरें उड़ान

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए न्यू ईयर सेल की शुरुआत की है। सेल के तहत ग्राहकों को 849 रुपए की शुरुआती कीमत पर फ्लाइट टिकट दिए जा रहे हैं। यह ऑफर चुनिंदा उड़ानों की इकोनॉमी क्लास के लिए एक तरफा किराए पर उपलब्ध होगा।

ऑफर की शुरुआत मंगलवार से हो चुकी है। इसके तहत 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2016 तक टिकट की बुकिंग की जा सकती है और 15 जनवरी से 30 अप्रैल 2017 की यात्रा की जा सकेगी।

ये टिकट पहले आओ – पहले पाओ के आधार पर दी जाएंगी। साथ ही कंपनी ने ये साफ कर दिया है कि किरायों को बिना किसी नोटिस के बदला जा सकता है। यह ऑफर सिर्फ वन-वे फेयर पर ही लागू होगा।

जानें कहां कितना किराया:

चेन्नई- कोयंबटूर : 849 रुपए

बेंगलुरु – हैदराबाद: 849 रुपए

दिल्ली – जयपुर: 1099 रुपए

मुंबई – अहमदाबाद: 1198 रुपए

दिल्ली – लखनऊ: 1199 रुपए

चेन्नई – बेंगलुरु: 1199 रुपए

हैदराबाद – चेन्नई: 1199 रुपए

मुंबई – गोवा: 1499 रुपए

दिल्ली - कुल्लू: 1999 रुपए

दिल्ली - गोवा: 2999 रुपए

गोवा - दिल्ली:2999 रुपए

कोलकाता – गुवाहाटी: 1599 रुपए

दिल्ली – मुंबई: 2199 रुपए

दिल्ली – हैदराबाद: 2599 रुपए

दिल्ली – कोलकाता: 2599 रुपए

दिल्ली – बेंगलुरु: 2599 रुपए

दिल्ली – चेन्नई: 2999 रुपए

दिल्ली – तिरुवनंतपुरम: 3799 रुपए

दिल्ली – कोच्ची: 3799 रुपए

दिल्ली – पोर्ट ब्लेयर: 3799 रुपए

31 मार्च से पहले खत्‍म हो सकते हैं जियो के फ्री ऑफर

रिलायंस जियो की तरफ से आगामी 31 मार्च तक दी जा रही मुफ्त कॉलिंग व मुफ्त इंटरनेट की सुविधा 31 मार्च से पहले समाप्त हो सकती है।

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने जियो के मामले में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के फैसले को दूरसंचार विवाद न्यायाधिकरण (टीडीसैट) में चुनौती दी है। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक इस मामले में कोई फैसला किया जा सकता है।

रिलायंस जियो को गत 5 सितंबर को लांच किया गया था। तब 31 दिसंबर तक मुफ्त कॉलिंग व इंटरनेट सुविधा देने की घोषणा की गई। बाद में ‘न्यू ईयर पैकेज’ का नाम देकर इस स्कीम को आगामी 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया।

इसके विरोध में भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो को निर्धारित 90 दिन के बाद भी मुफ्त पेशकश को जारी रखने की अनुमति देने के ट्राई के निर्णय के खिलाफ टीडीसैट में याचिका दायर की है।

इस मामले की सुनवाई जारी है और अगर फैसला रिलायंस के खिलाफ आता है तो 31 मार्च से पहले जियो की मुफ्त कॉलिंग व इंटरनेट की सुविधा समाप्त हो सकती है।

ट्राई ने एयरटेल की याचिका को सुनने के बाद कहा कि उसे निर्णय के लिए 10 दिन का समय चाहिए। टीडीसैट ने ट्राई को अगली सुनवाई के दिन इस बारे में अपना निर्णय लेकर आने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी, 2017 को होगी।

Sunday, December 25, 2016

25 साल बाद फिर से कश्मीर में पीएम मोदी ने स्थापित कराई मां दुर्गा की दुर्लभ प्रतिमा

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले से 90 के दशक में चोरी होकर जर्मनी पहुंची महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की मूर्ति वापस अपने स्थान कश्मीर पहुंच गई है। 8वीं सदी की इस मूर्ति को अक्तूबर महीने में जर्मन चांसलर एंजेला मरकेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में सौंपा गया था।

इसके बाद अब इसे कश्मीर लाकर श्रीनगर के प्रताप सिंह म्यूजियम में रखा गया है। प्रताप सिंह म्यूजियम के क्यूरेटर मोहम्मद इकबाल के अनुसार यह मूर्ति 8वीं सदी से संबंध रखती है। यह ऐसा जमाना था जब कश्मीर में महाराजा ललितादित्य का दौर था और उस दौर में ही कश्मीर में सूर्य मंदिर और अन्य महत्वपूर्ण स्मारक बने जो घाटी में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

महाराजा ललितादित्य के दौर में ही कश्मीर में मूर्तिकला उभरकर सामने आई। कश्मीर घाटी की मूर्तिकला के इतिहास पर इकबाल ने बताया कि यहां पहले बौद्ध और हिंदू धर्म के लोग रहा करते थे और जो भी उनकी प्रार्थना के लिए मूर्ति चाहिए होती थी उसे यहीं पर तराशा जाता था।

बेहद दुर्लभ है प्रतिमा का शिल्प


मां दुर्गा की मूर्ति का शिल्प अत्यंत दुर्लभ है, जिसके मेल की मूर्ति अब कहीं नहीं मिलती। घाटी में हिंदू पहले शिव और विष्णु, जबकि बौद्ध लोग बुद्ध को पूजते थे। मां दुर्गा की इस मूर्ति से घाटी के ताल्लुक पर उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के उपासक कश्मीर में नहीं रहे, लेकिन फिर भी यह कश्मीरी मूर्तिकला की देन है, जिसमें ठेठ कश्मीरी शिल्प दिखाई देता है।

उन्होंने बताया कि जो भी मूर्तियां किसी भी आर्कियोलॉजिकल साइट्स से निकलती हैं, उन्हें यहां म्यूजियम में लाया जाता है। इकबाल के अनुसार उनके विभाग की रजिस्ट्रेशन ऑफ एंटीक्स शाखा के तहत प्राचीन काल की वस्तुएं रजिस्टर की जाती हैं।

इसी शाखा से पता चला था कि यह मूर्ति दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में रहने वाले एक पंडित घराने के पास मौजूद थी और वहां से उसे चोरी कर स्मगल किया गया था। मूर्ति को जर्मनी में जब्त कर लिया गया जिसे बाद में वापस घाटी लाया गया है।

Saturday, December 24, 2016

नोटबंदी: छापे पर छापे, आज भी करोड़ों की नई करेंसी बरामद

नई दिल्ली। देश के अलग अलग हिस्सों में काले धन के खिलाफ कार्रवाई की खबरें आ रही हैं। इस कार्रवाई का असर ये हो रहा है कि नकदी पकड़े जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत भारत के अधिकतर राज्यों में काला धन पकड़ा जा रहा है। इनकम टैक्स और ईडी की कार्रवाई आज कहां और कितनी करेंसी जब्त हुई जानिए।

कच्छ, गुजरात- पुलिस ने यहां 3 लोगों के पास से 27 लाख  रुपये की रकम बरामद की। पुलिस के मुताबिक इन्हें उस वक्त पकड़ा जब ये कमीशन पर किसी को 27 लाख की रकम देने जा रहे थे। पकड़ी गई रकम 2 हजार के नए नोट में है। फिलहाल पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी है और इन तीनों से पूछताछ की जा रही है।

राजकोट, गुजरात– पुलिस ने यहां तीन आरोपियों के पास से 24 लाख के नए नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान एक कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार में छिपाए गए 24 लाख रुपये बरामद किए।

जोधपुर, राजस्थान- जोधपुर शहर के डीपीएस सर्किल इलाके में नाकेबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से 17 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। जब्त की गई राशि में 10 लाख के 2-2 हजार के नए नोट भी शामिल हैं। पुलिस ने जितेंद्र नाम के कार चालक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। इस बीच पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी है।

दक्षिण दिल्ली, साकेत मॉल-  दक्षिण दिल्ली के साकेत मॉल में आयकर विभाग ने अलकनंदा लॉकर्स पर छापा मारा है। आयकर विभाग को शक है कि इन लॉकर्स में बड़ी तादाद में कालाधन हो सकता है।

नासिक, महाराष्ट्र-  महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गैंग रंगीन प्रिंटर से एक हजार के नकली नोट छापकर फिर उसे पुराने नोटों में मिलाकर बदलने की साजिश रच रहा था। गिरफ्तार लोगों में एनसीपी का एक स्थानीय नेता भी शामिल है।

मध्यप्रदेश- यहां 500 जनधन खातों में नोटबंदी के बाद से 100 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। आयकर विभाग इन खातों की जांच कर रहा है। भोपाल में बीजेपी नेता सुशील वासवानी के ठिकानों से आयकर विभाग ने अब तक नए और पुराने नोटों में 25 लाख रुपये की नगदी और दो किलो सोना बरामद किया है। इसके अलावा छापे में बीजेपी नेता की करोड़ों की संपत्ति का भी पता चला है। वहीं, रायपुर में एक फाइनेंसर के पास से 70 लाख रुपये नगद जब्त किए गए हैं। फाइनेंसर ने 10 करोड़ से ज्यादा की कर चोरी की बात कबूल कर ली है।