Today In Varanasi

पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज

इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...

Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts
Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts

Monday, April 17, 2017

मैच से पहले KKR के प्लेयर्स ने यूं किया एन्जॉय- दिल्ली से मुकाबला आज

स्पोर्ट्स कोलकाता नाइटराइडर्स टीम आज दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ IPL-10 में अपना पांचवां मैच खेलेगी। इस मैच से पहले केकेआर के प्लेयर्स ने फैमिली के साथ वाटर गेम का मजा लिया। इस दौरान गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, ट्रेन्ट बोल्ट पूल में बॉल से खेलते नजर आए, तो वहीं यूसुफ पठान बेटे के साथ एन्जॉय कर रहे थे। बता दें कि पिछले मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, दिल्ली को भी पंजाब के खिलाफ 51 रन से जीत मिली थी।

Monday, December 19, 2016

अपने पहले मैच में तिहरा शतक लगाकर करुण नायर ने रचा इतिहास

19 दिसंबर,  । चेन्नई में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में करूण नायर ने कमाल कर दिखाया है। अपने पहले टेस्ट सेंचुरी को दोहरा शतक में बदल कर नायर ने इतिहास रच दिया है। करूण नायर का यह तीसरा टेस्ट है और तीसरे टेस्ट मैच में ही ऐसा कारनामा कर दिखाया है।
करूण नायर अपने पहले टेस्ट शतक में सर्वोच्च रन बनानें का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि पहले टेस्ट शतक में सर्वोच्च रन बनानें का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है, विनोद कांबली के 224 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
विनोद कांबली ने साल 1993 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 224 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी।
पहले टेस्ट शतक में सर्वोच्च रन बनानें वाले बल्लेबाज..
करूण नायर 303
विनोद कांबली 224
बी कुंदरन 192
शिखर धवन 187
रोहित शर्मा 177

Tuesday, December 13, 2016

तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ सीरीज से पहले किया बङा ऐलान



सिडनी,2 दिसम्बर| आस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की कोशिश टेस्ट टीम में वापसी की है। इस सत्र में टीम से बाहर रहे मैक्सवेल अगले साल भारत दौरे पर टीम के साथ आना चाहते हैं। मैक्सेवल को इसी साल जून में वेस्टइंडीज दौरे पर एकदिवसीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ सितंबर में हुई श्रृंखला में भी नहीं चुने गए थे।
हालांकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 145 रनों की तूफानी पारी खेली थी। मैक्सवेल ने कहा है कि उन्होंने टीम से बाहर जाने के बाद अपनी तकनीक और मानसिकत पर बहुत काम किया है।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मैक्सवेल के हवाले से लिखा, “मेरा ध्यान इस समय भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला पर है।
चाहे वह सफेद गेंद से हो या किसी और गेंद से।” उन्होंने कहा, “टीम में न चुना जाना बेहद निराशजनक था। लेकिन जैसा मैंने कहा कि आने वाले दिनों में काफी टेस्ट मैच होने वाले हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह किस दिशा में जाने वाले हैं।

विराट कोहली से भी बड़ी रन मशीन है ये, जानिए इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड



भारतीय रन मशीन विराट कोहली भले ही क्रिकेट की पिच पर रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। लेकिन एक तूफानी बल्लेबाज कोहली से बड़ी रिकॉर्ड तोड़ रन मशीन है। ये बल्लेबाज कोई पुरुष क्रिकेटर नहीं बल्कि एक ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर है। 2007 में करियर शुरू करने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिस पैरी पहले 7 साल मामूली क्रिकेटर रहने के बाद 2014 में अचानक बहुत बड़ी रन मशीन बन गई हैं।
उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक क्रिकेट इतिहास में ना तो किसी महिला क्रिकेटर ने किया और ना ही किसी पुरुष ने। ये कारनामा है किसी खास समयांतराल में सबसे कम पारियों में 17 अर्धशतक बनाने का। आइए देखते हैं एलिस के रिकॉर्ड को…
आया जबरदस्त बदलाव
समय मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट  50

2007-2016 81 60 1898 48.66 77.91 18

2013 तक 57 37 555 23.12 72.64 01

2014 से 24 23 1343 89.53 80.32 17

2014 से औसत में नंबर 1

खिलाड़ी पारी रन औरत स्ट्राइक रेट 50
इलायसे पैरी 23 1343 89.53 80.32 17
मेग लर्निंग 29 1455 58.20 94.05 11
मिताली राज 78 556.07 66.41 05
एमी सेटरवेथ 31 1246 51.91 82.68 09
सूजी बेटी 34 1452 48.40 81.80 14

वनडे क्रिकेट में 50+ स्कोर

खिलाड़ी50समय (महीना/वर्ष)

एलिस पैरी1708/13 से 11/16

केन विलियमसन1706/13 से 02/16

हाशिम आमला1501/09 से 01/11

डीन जोंस 1510/89 से 12/90

जावेद मियांदाद1503/87 से 10/88

विव रिचडर्स1501/85 से 03/86

Friday, December 9, 2016

17 वर्षीय युवा गेंदबाज ने अपने पहले मैच में रच दिया इतिहास



बांग्लादेश में चल रही प्रीमीयम लीग में 17 साल के युवा खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाते हुए करियर के पहले मैच में इतिहास रच दिया। 2 दिसंबर को राजशाही किंग और चिट्टगांव के बीच टी-20 मैच खेला जा रहा था। इस मैच में राजशाही किंग टीम की तरफ से खेल रहे युवा स्पिन गेंदबाज अफिफ ने विरोधी टीम के पांच विकेट लेकर डेब्यू में शानदार गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
अफिफ हुसैन ने अनपे पहले टी-20 मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी मात्र 21 रन खर्च किए। बड़ी बात यह है कि हुसैन ने दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी क्रिस गेल को आउट किया। उन्होंने गेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। इस युवा प्लेयर की गेंदबाजी देखकर हर कोई हैरान है। आउट होने के बाद क्रिस गेल भी हैरान होते दिखाई दिए।