Today In Varanasi

पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज

इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...

Showing posts with label सिनेमा. Show all posts
Showing posts with label सिनेमा. Show all posts

Wednesday, April 26, 2017

विनोद खन्ना नहीं रहे, लंबी बीमारी के बाद 70 की उम्र में निधन

वेटरन एक्टर विनोद खन्ना की डेथ हो गई है। मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली | विनोद खन्ना (70) का गुरुवार को निधन हो गया। वे कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले कई दिनों से गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती थे। उनकी पिछले दिनों एक फोटो भी सामने आई थी। 144 फिल्मों में काम कर चुके खन्ना बीजेपी सांसद थे।

Saturday, December 31, 2016

सलमान खान ने ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने की वजह का किया खुलासा, कहा आज तक पछतावा हो रहा है…

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी जितनी चर्चा हुई थी। उससे बहुत ज़्यादा उनके ब्रेकअप को लेकर किस्से की बने। आज भी सलमान और ऐश्वर्या के फैन्स इनके ब्रेकअप को नहीं भूल पाए हैं। सलमान से ब्रेकअप को लेकर ऐश्वर्या ने भले ही कुछ ख़ुलासे किये हो लेकिन सलमान ने अब तक कुछ नहीं कहा था। लेकिन अब सलमान ने इस बात का ख़ुलासा किया है की क्यों ऐश्वर्या उनसे दूर हो गईं।
सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस में इस बात का ख़ुलासा किया है। दरअसल, बिग बॉस में बाबा ने कहा की बानी की माँ मर जाए। बाबा की इस बात पर बानी बेहद ज़्यादा गुस्सा हुईं। बानी जब हद से ज़्यादा बेकाबू हो गईं तो सलमान को बुलाया गया। तब सलमान ने बानी से कहा कि, गुस्से को कंट्रोल करना सीखो बानी। इस गुस्से की वजह से मैंने भी अपनी ज़िंदगी में बहुत ख़ास लोगों को खोया है।
अब आप सब तो जानते हैं कि जानते हैं सलमान के लिए सबसे ख़ास ऐश्वर्या राय ही थीं। सलमान की यह बात सुनकर बानी ने किसी तरह अपने गुस्से को कंट्रोल किया। इससे पहले ऐश्वर्या ने भी ख़ुलासा किया था की सलमान उनके साथ बुरा बरताव करते हैं। इसके ऐश्वर्या की फ़िल्म की शूटिंग के सेट पर सलमान ने क्या किया था वो भी सब जानते हैं।
आज सलमान ने ख़ुद इस बात का इकरार किया की उनके गुस्से की वजह से ही उनके अज़ीज़ उनसे अलग हो गए। खैर, ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान ने अपने अंदर बहुत बदलाव लाया है। सलमान की पहले की ज़िंदगी और अब की ज़िंदगी में ज़मीन आसमान का फ़र्क है। सलमान के अनुभव के यह बोल ना सिर्फ़ बानी के लिए बल्कि हर किसी के लिए सीख है।

Tuesday, December 27, 2016

'दंगल' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, 3 दिन में 200 करोड़ पार

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' वर्ल्डवाइड बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने 148 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। वहीं विदेशी बॉक्सऑफिस में करीब 61 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्‍शन 209 करोड़ पहुंच गया है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 28.79 करोड़ की शानदार ओपनिंग की है। जबकि शनिवार को 34.82 करोड़ और रविवार को 42.35 करोड़ के लगभग की कमाई की है।

क्रिटिक तरन आदर्श ने भी फिल्म के 200 करोड़ कमाने की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की जमकर माउथ पब्लिसिटी हो रही है। हर कोई एक-दूसरे को ये फिल्म देखने की सलाह दे रहा है। युवाओं के साथ उनके माता-पिता को भी ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है।

दर्शकों के साथ सलमान खान ने थिएटर में जाकर ये फिल्म देखी और उन्होंने इसे आमिर की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया है। आमिर ही नहीं बल्कि पूरी कास्ट की जमकर तारीफ हो रही है। यहां तक कि दंगल को साल 2016 की बेस्ट फिल्म करार दे दिया गया है। फिल्म 'दंगल' 70 करोड़ रुपए के बजट में बनी है।

बता दें कि ये फिल्म पहलवान 'महावीर सिंह फोगाट' की बायोपिक है। सलमान खान ने 'दंगल' तारीफ करते हुए उसे अपनी फिल्म 'सुल्तान' से काफी बेहतर बताया है। 'सुल्तान' ने पहले दिन लगभग 36 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस आंकड़े के हिसाब से 'दंगल' ओपनिंग के मामले में पीछे छूट गई है।

Friday, December 23, 2016

Movie review Dangal : ये फिल्म 'धाकड़' है!

 

फिल्म : दंगल
कास्ट: आमिर खान, फातिमा सना शेख , सान्या मेहरोत्रा, ज़ायरा, सुहानी, साक्षी तंवर और अपार्शक्ति खुराना
डायरेक्टर : नितेश तिवारी
रेटिंग : ****१/२

कथा, पटकथा और निर्देशन
ये कहानी अब तक सब को पता है, पर जिस तरह से इस फिल्म को लिखा गया है, वो इस कहानी के हर पहलु को छूती है, ये कहानी महावीर और उसकी बेटियों के बीच के द्वन्द को भी उतनी ही शानदार तरीके से दर्शाती जिस तरह से इस फिल्म के असल मुद्दे को जो है, की बेटियों और बेटों के बीच अंतर रखने वाला समाज अब जान ले की ईश्वर भी बेटी को खुद से ऊँचा दर्जा देता है। हरयाना की धरती पर कन्याभ्रूणहत्या के इलज़ाम अरसे से लगते चले आ रहे हैं, ये कहानी ये भी बताती है, समाज को बदलने की मुहीम, महावीर जैसे इंसानों से ही होती है, हो मिसाल देकर समाज को आइना दिखाते हैं।फ्रेम दर फ्रेम ये फिल्म आपको मनोरंजन भी देती है, साथ ही आपको सीख भी देती है। फिल्म एक मिनट भी आपको बोर नहीं करती, इसके अलावा ये भारत की स्पोर्ट्स पॉलिटिक्स की पर भी प्रहार करती है। इसका पूरा क्रेडिट इसके चार राइटर (नितेश तिवारी, पियूष गुप्ता, श्रेयस जैन और निखिल मेहरोत्रा) जाता है, जिन्होंने मिलकर एक शानदार कहानी को जानदार पटकथा दी है। निर्देशन के हिसाब से भी इस फिल्म में नुख्स निकालना भूसे में सुई ढूँढना जितना मुश्किल है। बिना मसाले, बिना आइटम नंबर और बिना गंदे भद्दे जोक्स के ये फिल्म आपको सीट से अंत तक बाँध के रखती है। नितीश को इस के लिए बधाइयां। सेकंड हाफ थोडा धीमा होता है पर एंड आते आते सब वापस धाकड़ हो जाता है।फिल्म का आर्ट डिपार्टमेंट और कॉस्टयूम डिपार्टमेंट भी काबिलेतारीफ है। कहीं कहीं भाषा थोड़ी कठिन हैं, पर ओवरआल डाइलोग टू द पॉइंट हैं।

अदाकारी
सबसे पहले बात होनी चाहिए इस फिल्म की असली स्टार्स की, वो चार धाकड़ लडकियां जिन्होंने अपने किरदारों में जान दाल दी है। एक तरफ हैं ज़ायरा और सुहानी जो की छोटी गीता और बबिता के रोल में आपको हंसाती है, और खूब एंटरटेन करती हैं। दूसरी तरफ हैं, फातिमा सना शेख (गीता) और सान्या (बबिता) जिन्होंने अपने अपने किरदारों में जान डाल दी है। सालों से ऑडिशन में रिजेक्शन झेलने के बाद सना के दंगल से ये साबित कर दिया की अगर इंसान चाहे तो बस अपनी मेहनत और निश्चय से क्या कुछ नहीं कर सकता। सान्या भी इस साल के सबसे शानदार सपोर्टिंग एक्ट्स में से एक हैं। आमिर की तारीफ़ करना तो रूटीन सा काम है, ऐसा कभी नहीं होता की आमिर किसी स्स्तर पर अपने रोल में कोई चूक कर जाएँ। वो इस फिल्म की भी जान हैं, ये फिल्म आमिर की ज़िन्दगी का अब तक का सर्वश्रेष्ट परफॉरमेंस है। अपार्शक्ति खुराना और साक्षी तंवर भी अपने अपने रोल में खूब जांचे हैं। ओवरआल कास्टिंग बेहद सटीक है।

संगीत
इस फिल्म के सभी गीत इस फिल्म में फिट होते हैं। हानिकारक बापू, गिलहरियाँ और फिल्म के टाइटल ट्रैक का प्लेसमेंट बेहद शानदार है। ये तीनों गीत फिल्म के बाद भी आपके ज़हन में गूंजते रहता हैं। प्रीतम को इसके लिए फुल मार्क्स। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी लाजवाब है,

ज्यादा ठण्ड लग रही हो तो गर्म कपडे पेहन लीजिये, अगर आप हानिकारक बापू मोदी द्वारा की गई नोटबंदी से परेशान हैं और कैश नहीं हैं तो टिकेट ऑनलाइन बुक कर लीजिये, या बैंक में जाकर लाइन लगाइए, पर इस साल की सबसे शानदार फिल्म को ऐसी किसी छोटी वजह से बिलकुल मिस मत कीजिये। ये इस साल की सबसे शानदार और जानदार फिल्म है जो आपको ज़रूर पसंद आएगी। ये फिल्म धाकड़ है।

Tuesday, December 20, 2016

करीना और सैफ़ के बेटे का नाम जानकर आप हिल जाएंगे…

लो भाई आ गई आज की सबसे बड़ी खुशखबरी। करीना कपूर खान और सैफ अली खान एक बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं। करीना ने सुबह 7.30 बजे ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है। अभी बेटे की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं।

सैफ अली खान ने ट्वीट कर खुद ये खुशखबरी अपने फैंस को दी है। उन्होंने लिखा कि मैं और करीना एक बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं। साथ ही करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा, ‘My Bebo Had A Baby Boy #TaimurAliKhan’। बेबो को बेटा हुआ है। करण के मुताबिक, बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा गया है।

Wednesday, December 14, 2016

सोनम कपूर हो गई शर्म से पानी-पानी, अवार्ड फंक्शन में दिया ड्रेस ने धोखा

बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर को हाल ही अवार्ड function में शर्मिंदा होना पड़ा। कुछ दिन पहले आयोजित ब्रांड विजन समिट 2016 में सोनम की ड्रेस ने धोखा दे दिया और मंच पर उनको सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ गया।
ब्रांड विजन समिट 2016 में सोनम कपूर एक बेहद ही खूबसूरत लॉन्ग गाउन में पहुंची थी। इस ड्रेस में वह बहुत ही ज्यादा हॉट एंड स्टाइलिश लग रही थी। ड्रेस जितनी खूबसूरत थी उसे संभालना उतना ही मुश्किल।

शो में ज्यादा से ज्यादा वक्त सोनम अपनी ड्रेस को ही संभलाती नजर आई। जब वह स्टेज पर गई तो उनकी ड्रेस ने उनको शर्मिंदा कर दिया। लॉन्ग होने की वजह से यह ड्रेस उनकी सैंडल की हील में अटक रही थी।

सोनम जैसे ही स्टेज पर पहुंची उन्होंने महसूस किया कि उनकी ड्रेस हील में अटल गई है। स्टेज पर होने की वजह से उनको समझ नहीं आ रहा था, ड्रेस को कैसे संभाला जाए। आखिरकार सोनम नीचे झुकी और अपनी ड्रेस को हील से निकाला। वह इस ड्रेस की वजह से इतनी परेशान थी कि उन्होंने तुरंत स्टेज से उतरने का फैसला किया।

परिणीती चोपड़ा स्कर्ट एडजस्ट करती हुईं कैमरे में कैसे कैद हुईं

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने मंगलवार को एक मोबाइल कंपनी का नया प्रोडक्ट लॉन्च किया। इस मौके पर परिणीति ने Zara की व्हाइट शर्ट के साथ H&M की स्कर्ट कैरी की। बेशक इस आउटफिट में परिणीति काफी खूबसूरत लग रही थी। लेकिन इस शॉर्ट ड्रेस को संभाला उनके लिए मुश्किल हो रहा था। इवेंट के दौरान वे कई बार अपनी स्कर्ट एडजस्ट करती हुईं कैमरे में कैद हुईं। जिससे साफ है कि इस आउटफिट में वे बिल्कुल भी कम्फर्टेबल फील नहीं कर रही थीं। बता दें, परिणीति जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में नजर आएंगी।

OK Jaanu-लिव इन या लव?

- लिव इन बेहतर है, लेकिन लव हो जाए तो?

ट्रेलर में लिव इन रिलेशनशिप के बारे में बताया गया है. फिल्म के दोनो लीड्स सिर्फ तब तक ही साथ रहना चाहते हैं जब तक उनका करियर डिफाइन नहीं हो जाता. इसके बाद वो एक दूसरे से अलग हो जाएंगे. लेकिन इसके बाद ट्रेलर में ट्विस्ट आता है जब दोनों लीड्स को एक दूसरे के प्रति लगाव हो जाता है. तो क्या वाकई दो लोगों को साथ रहने पर एक दूसरे से प्यार हो जाता है? या फिर ये सिर्फ लगाव होता है, या महज एक आदत. अब फिल्म में जो भी दिखाया जाए एक बात तो पक्की है कि दो लोग साथ रहते-रहते एक दूसरे के आदी हो जाते हैं.


- लिव इन या लव?


बेफिक्रे के जमाने में जहां कमिटमेंट फोबिक जनता है वहीं ऐ दिल है मुश्किल, बेफिक्रे और ओके जानू जैसी फिल्में ये साफ जाहिर कर रही हैं कि अब प्यार और रिलेशनशिप के मायने बदल गए हैं, लेकिन फिर भी अंत में एक मैसेज जरूर दिया जाता है कि अंत में प्यार हो ही जाता है. जहां एकदम रिलेशनशिप में आना ठीक नहीं वहीं कुछ हद तक कमिटमेंट फोबिया भी सही नहीं.