Today In Varanasi

पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज

इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...

Showing posts with label लाइफस्टाइल. Show all posts
Showing posts with label लाइफस्टाइल. Show all posts

Sunday, October 1, 2017

महात्मा गांधी के पोते की ग्लैमरस पोती

गांधीजी को देश ही नहीं, पूरी दुनिया में याद किया जाता है। लाखों लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।  हम गांधीजी के बारे में बहुत कुछ पढ़ते-सुनते हैं, लेकिन बहुत से लोग उनके परिवार के बारे में नहीं जानते। परिवार की बात करें तो उनके पोते-पोतियां और उनके 154 वंशज आज 6 देशों में रह रहे हैं। इन्हीं में से एक उनके बड़े बेटे हरिलाल के बेटे कांतिलाल भी हैं। हीरालाल गांधी के बेटे कांतिलाल अपने दादा से काफी प्रभावित थे। 12 मार्च 1930 से महात्मा गांधी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी कूच की शुरुआत की थी, उस कूच में कांतिलाल शामिल हुए थे और उस समय उनकी उम्र 20 साल थी।



- आजादी के बाद कांतिलाल का पूरा परिवार अमेरिका में बस गया और मेधा उन्हीं की बेटी हैं।
- मेधा गांधी अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं। उनकी पहचान कॉमेडी राइटर, पैरोडी प्रोड्यूसर और वॉइस टैलेंट के रूप में भी है।
- मेधा अमेरिका के ओहियो में पहले विख्यात 'Dave And Show' की प्रोड्यूसर थीं। फिलहाल वे 'Matty In The Morning Show' की प्रोड्यूसर हैं।
- मेधा अपनी ग्लैमरस लाइफ के कारण चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी फोटोज को हजारों लाइक्स मिली हैं।
- मेधा अक्सर सोशल इवेंट्स में भी नजर आती हैं।

Wednesday, February 15, 2017

विदेशी लुक वाली Maruti की New कार, कीमत 3.5 से 4.5 लाख ! जल्दी ही आ सकती है

मारुति सुजुकी अब जल्द ही भारत में एक और बेहतरीन लुक वाली सस्ती कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है


मारुति सुजुकी की नई क्रॉसओवर हैचबैक रेनॉ क्विड के बढ़ते मार्केट पर कब्जा करने के लिए लॉन्च की जाएगी। कंपनी इस कार को 2018 की शुरूआत में होने वाले ऑटो एक्सपो में शोकेस कर सकती है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि ये नई हैचबैक मारुति अल्टो K10 को रिप्लेस करेगी। यह SUV डिजाइन वाली क्रॉसओवर होगी जो स्टाइलिश और बजटेड होने के साथ फ्यूल एफिशिएंट भी होगी। इस खूबसूरत कार को भारत में कुछ बदलावों के साथ लाया जा सकता है।


क्विड को टक्कर देगी ये नई कार...


कार में 800cc का 1 लीटर वाला इंजन लगाया जाएगा जो अल्टो की बराबरी का इंजन होगा। इस कार के साथ 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। गौरतलब है कि मारुति सुजुकी अल्टो और K10 की कीमत 3.5 लाख से लेकर 4.5 लाख रुपए तक है, ऐसे में कंपनी इस नई कार को भी इसी रेंज में उतार सकती है। इस कार और कार की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई ऑफीशियल जानकारी नहीं मिल पाई है।

Tuesday, December 20, 2016

सुहागरात से जुड़ी ये 10 बातें, जो नहीं जानते हैं आप

सुहागरात पर वैवाहिक जोड़े क्या करते हैं यह जानने के लिए आप बहुत ही उत्साहित हो गये हो। तो अब आपका ज़्यादा समय ना लेते हुए हम आपको दिखाएंगे कि वैवाहिक जोड़े सुहागरात में क्या-क्या करते हैं। ऐसी कुछ बातें जो सुहागरात पर होती है और शायद आप में से काफी लोग यह नहीं जानते हैं।

1. अच्छी नींद लेते हैं

क्योंकि शादी वाले पूरे दिन दोनों शादी के कपड़ों में रहते हैं और उन भारी कपड़ों में बहुत से रीति रिवाजों का पालन करते हैं। इसलिए कुछ जोड़े पहले तो अच्छी नींद लेते हैं फिर अपनी सुहागरात का आनंद लेते हैं।

2. रोमांटिक बातें

अगर आप थके हुए नहीं हो और अपनी शादी की पहली रात का आनंद लेना चाहते हो तो आप कुछ बातें भी कर सकते हो। कुछ ऐसी बातें जिनसे आप शर्मा जाओ। आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भी बात कर सकते हैं।

3. अपने Honeymoon के लिए पैकिंग करना

अगर जोड़ा अपनी शादी के अगले ही दिन हनीमून के लिए निकल रहा है तो थोड़े रोमांस के बाद वह अपने बैग भी पैक करते हैं। ताकि उन्हें जाते समय कोई दिक्कत ना हो।

4. एक साथ नहाना

शादी की सारी थकान दूर करने और कुछ रोमांस करने के लिए जोड़े एक साथ नहाते भी हैं।

5. उफ़! सालियों के यह मज़ाक

जब आपकी शादी की पहली रात होती है तो आपके दोस्त और आपकी सालियाँ कुछ ऐसे मज़ाक करते जिससे आपको कभी-कभी गुस्सा आ जाता है।

6. गिफ्ट्स देखना

फिर आपको जब गिफ्ट्स दिखाई देते हैं तब आपको बहुत ख़ुशी होती है। तब वह दोनों गिफ्ट्स को खोलकर देखते हैं।

7. शादी के बारे में बातें करना

कुछ जोड़े बस अपने शादी के दिन के बारे में बातें करते है कि क्या-क्या अच्छा था और खाना कैसा था। ऐसी और भी बहुत सी बातें।

8. मेकअप उतारना और कपड़े बदलना

कुछ दुल्हनों को भारी कपड़े बहुत पसंद होते हैं। इसलिए वो अपने शादी वाले दिन बहुत ज़्यादा भारी लहंगा या कोई और भारी ड्रेस पहन लेती हैं

9. शादी की रस्में पूरी करना

कुछ शादियों में तो रस्में रात तक चलती हैं जैसे 'अंगूठी ढूंढना' आदि।

10. सुहागरात पर अपने विचार अच्छे रखें

अगर आप पहली रात सिर्फ बातें करें और उनके बारे में जानें तो आपके साथी को यह बहुत अच्छा लगेगा।

Sunday, December 18, 2016

गर्ल्स होस्टल में लड़कियों के ये 8 राज़ कर देंगे आपको हैरान

कई लड़कों के दिमाग में चलता है की लड़कियां अकेले में क्या-क्या करती हैं? लड़कें जब अपने मित्रो के साथ होते है तो उनकी चर्चायों में एक बात जरूर होती है कि लड़कियां हॉस्टल में अकेले क्या-क्या काम करती है।
लड़के सोचते है, गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों की जिंदगी रंगीन होती है। आमतौर पर वह अपना स्ट्रेस दूर करने के लिए रात-रात भर थोड़ी मस्ती भी करती है।
आइए हम आपको बताते है आखिर अकेले में लड़कियां क्या काम करती है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे-
-अकेले में लड़कियों को एडल्ट कहानियां पढ़ना अच्छा लगता है!

-कभी-कभी एडल्ट फिल्मे भी देख लेती है!

-अनचाहे बालो को हटाती है

-बॉयफ्रेंड से पर्सनल बातें करती है!

-सहेलियों के साथ नाईट आउट पर जाती है!

-अपना अकेलापन दूर करने के लिए गानों की मदद लेती है

-अपनी फोटो एडिट करती है!

-नहाते समय गन्दे गाने गाना!

शादी की पहली रात दुल्हन क्यों पिलाती है दूल्हे को अपने हाथों से दूध?

हिंदू धर्म में शादी से संबंधित कई परंपराएं निभाई जाती हैं जैसे कि सुहागरात की रस्म। शादी की पहली रात में दुल्हन अपने दुल्हे को बादाम और केसर वाला दूध पिलाती है लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते है। कभी आपने सोचा है कि यह एक रस्म है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण छुपा है। आइए जाने इसकी असली वजह…

हिन्दू धर्म में दूध, केसर और बादाम को काफी पवित्र माना जाता है इसलिए सुहागरात के दिन दुल्हे को दुल्हन अपने हाथों से बादाम और केसर वाला दूध पिलाती है।

इसके अलावा इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। दूध में शरीर की थकान दूर करने की और थकी हुई नसों को ऊर्जा देने की क्षमता होती है।

दूध पीने से सेक्सुअल सिस्टम मजबूत होता है और दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के हार्मोन्स को बढ़ाते है। अपनी दुल्हन के हाथों से दूध पीकर एक ओर जहां दुल्हे का मानसिक तनाव कम हो जाता है तो वहीं दूसरी तरफ उसका मूड काफी रोमांटिक हो जाता है।

Saturday, December 17, 2016

Bajaj Dominar 400: Price, Specifications

नई दिल्ली। बजाज ऑटो जल्द ही नई बाइक सीरीज के तहत एक 400 सीसी इंजन वाली नई बाइक लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस बाइक 'Dominar 400' नाम से लेकर आ रही है। कंपनी ने इस बाइक का प्रोडक्शन भी अपने चाकन स्थित कारखाने में शुरू कर दिया है। खबर है कि इसे 15 दिसंबर को आॅफिशियल तौर पर लॉन्च किया जाएगा।


Dominar ये होता है मलतब

डॉमिनार स्पैनिश भाषा एक शब्द है जिसका अर्थ 'बेहद शक्तिशाली' होता है। माना जा रहा है बजाज इस पावरफुल बाइक को भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में उतारेगी। यानी यह एक इंटरनेशनल बाइक मॉडल है जो पल्सर से भी ज्यादा पावरफुल और आकर्षक होगा।


रिकॉर्ड बना सकती है ये बाइक

बजाज के मोटरसाइकल बिजनेस के प्रेसिडेंट एरिक वास ने ने कहा है कि हमें बजाज ऑटो स्टेबल के सबसे प्रत्याशित ब्रैंड के नाम की घोषणा करने पर खुशी हो रही है। 'डॉमिनार 400' ने बाइकर्स के मन को पहले ही मोह लिया है। कंपनी को विश्वास है कि Dominar 400 इंडियन मोटरसाइकल इंडस्ट्री के इतिहास में रिकॉर्ड तोड प्रोडक्ट के रूप में सामने आएगी।


कितनी होगी कीमत

डॉमिनार 400 का प्रोडक्शन कंपनी के चाकन प्लांट में किया जा रहा है जहां पर 18 नवंबर को ऐसी पहली बाइक तैयार की गई थी। माना जा रहा है कि यह बाइक कीमत के मामले में पल्सर से महंगी होगी। खबर है कि इस बाइक केटीएम ड्यूक 390 वाला इंजन दिया जा रहा है। यह इंजन 35 बीएचपी का जबरदस्त पावर जनरेट करता है। माना जा रहा है कि Dominar 400 की कीमत 1.32 से 1.8 लाख रूपए के बीच रह सकती है।

Friday, December 16, 2016

बचपन की ये 4 गलतियां अब जवानी पर पङ रही है भारी

मासूम बचपन में हम कुछ ऐसी गलतिया कर जाते है. जिनकी वजह से हमको पूरी ज़िन्दगी पछताना पड़ता है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहे है.
– बचपन में हम खेल कूद की वजह से अपनी पढाई पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे पाते है. आगे चल कर हम इस बात पर सबसे ज्यादा पछताते है.
– हम अक्सर बचपन में अपने माँ बाप की कदर नहीं करते है. जिसकी वजह से हमे बाद में काफी पछताना पड़ता है.
– कई बच्चे बचपन में ही नशे की लत से पीड़ित हो जाते है. यह हमारी सबसे बड़ी गलती होती है. हमे नशे से दूर रहना चाहिए.
– बचपन में जो हम दोस्त बनाते है वह ज़िन्दगी भर हमारे साथ रहते है. ऐसे में बचपन में गलत संगती से हमारा पूरा जीवन बर्बाद हो सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने कहा, 33 लाख में मेरे साथ बिताओ 35 मिनट

वाशिगंटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी किसी से कम नहीं हैं। उनका कहना है कि अगर कोई मेरे साथ वक़्त बिताना चाहता है। तो उसे अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन ऑक्शन किया है।


डोनाल्ड ट्रंप की बेटी के साथ कॉफी पीने की कीमत


डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के साथ कॉफी पीने की है तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी। इवांका ने अपने कॉफी पीने के लिए एक ऑनलाइन ऑक्शन किया है। 5 दिसंबर को 8000 डॉलर (लगभग साढ़े पांच लाख) की राशि से शुरू हुई यह ऑक्शन वर्तमान में 50000 डॉलर (लगभग 33 लाख रुपये) तक पहुंच गई है।
2017 में एक कॉफी डेट पर जाएंगी
ऑक्शन जीतने वाले के साथ इवांका 2017 में एक कॉफी डेट पर जाएंगी। इस दौरान वह विजेता के साथ 35-40 मिनट का वक़्त बिताएंगी। साथ ही जीतने वाले को इवांका के साथ फोटो खिंचवाने का भी मौका दिया जाएगा। इवांका अपने भाई एरिक के चैरिटी संस्था के लिए रुपये जुटाने के लिए ऐसा कर रही हैं। एरिक ट्रंप फाउंडेशन सेंट जुड चिल्ड्रेन्स रिसर्च हॉस्पिटल में बीमार बच्चों की मदद के लिए काम करते हैं।
इवांका विजेता से 1 जनवरी 2017 से 1 जनवरी 2018 के बीच कभी भी मिल सकती हैं। इसका आयोजन न्यू यॉर्क के ट्रंप टावर या वॉशिंगटन में बने ट्रंप इंटरनेशनल होटल में किया जाएगा। विजेता को इवांका से मिलने से पहले कई तरह के सुरक्षा जांचों से गुजरना होगा। बता दें कि पूरी दुनिया में इस बात को लेकर ट्रंप की बेटी सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं।

Wednesday, December 14, 2016

सरकार ने दी चेतावनी, अपने फोन से हटाए ये 4 एप्स

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक अलर्ट जारी किया है. मंत्रालय का कहना है कि अगर आप खास चार एप्स का प्रयोग कर रहे हैं तो तुरंत इसे हटाइए. ये ऐप हैं टॉप गन (गेम एप), एमपीजुंक (म्यूजिक एप), बीडीजुंकी (वीडियो एप) और टॉकिंग फ्रॉग (एंटरटेनमेंट एप). इन्हें तुरंत डिलीट करने का फरमान जारी किया गया है.

दरअसल पाकिस्तानी एजेंसियां भारत में मोबाइल एप में मालवेयर वायरस भेजकर जासूसी कर रही हैं. गृह मंत्रालय को इस जानकारी की पुख्ता रिपोर्ट मिलते ही देश के सभी सुरक्षा बलों और राज्यों की खुफिया एजेसियों को पत्र लिखकर कुछ विशेष मोबाइल एप डाउनलोड नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसके अलावा पूर्व सैनिकों को नौकरी के नाम या वित्तीय सहायता की आड़ में जासूसी के प्रयास में फंसाने के मामले में देशभर से सात मामले सामने आने के बाद इसे लेकर भी अलर्ट रहने के निर्देश हैं. गृह मंत्रालय के अनुसार इन एप में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी वायरस भेजकर जानकारियां हासिल कर रही हैं.

चाणक्य नीति: सुखमय जीवन व्यतीत करना है तो भूलकर भी न करे इन 5 पर विश्वास

आचार्य चाणक्य ने बहुत सारी नीतियों का उल्लेख किया है। जिन पर अमल करके व्यक्ति खुशहाल जीवन यापन कर सकता है। सामान्यत: व्यक्ति का जीवन विश्वास पर चलता है। व्यक्ति अपने आस-पास रहने वाले लोगों अौर जीवों पर विश्वास रखता है। लेकिन आचार्य चाणक्य ने ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिन पर भरोसा करके व्यक्ति का जीवन सुखमय बना रह सकता है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं-
नदीनां शस्त्रपाणीनां नखीनां श्रृंगीणां तथा।
विश्वासो नैव कर्तव्य: स्त्रीषु राजकुलेषु च।।

* इस श्लोक में चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति को किन-किन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

* चाणक्य के अनुसार नदियों के पुल पर भरोसा नहीं रखना चाहिए। जिन नदियों के पुल कच्चे होते हैं उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। कोई नहीं जान सकता कि नदी का बहाब कब तेज हो जाए।

* शस्त्रधारियों पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता।

* जिन जीवों के नाखुन और सींग नुकीले होते हैं। उन पर विशवास करने वालों को कष्ट का सामना करना पड़ता है। कब उनकी जान जोखिम में पड़ जाए कोई नहीं जान सकता क्योंकि वे कब बिगड़ जाए और नाखुन या सींगों से प्रहार कर दें।

* चंचल स्वभाव की स्त्रियां भी विश्वास योग्य नहीं होती। इसके साथ ही जिन लोगों का संबंध शासन से है उन पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। इन सभी पर भरोसा करना नुक्सानदायक हो सकता है। इस प्रकार के लोग अपने स्वार्थ के लिए किसी को भी धोखा दे सकता है।

Tuesday, December 13, 2016

प्रेग्नेंसी में सुरक्षित यात्रा करने के टिप्स

गर्भावस्था अर्थात प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन के सबसे सुंदर अनुभवों में से एक होता है। इस दौरान महिलाएं ऐसे क्षणों को जीती हैं जिनसे वे अब तक अंजान थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं कई खट्टे-मीठे अनुभवों व उतार-चढ़ावों से गुजरती है। इस दौरान कई सावधानियां रखने की भी जरूरत होती है। विशेष तौर पर प्रेग्नेंसी में कोई यात्रा कैसे की जाए, यह काफी गंभीर विषय है। आइये जानें गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित यात्रा कैसे की जाए। 




प्रेग्नेंसी के तीन चरण होते है जिन्हें ट्राइमेस्टर्स के नाम से जाना जाता है। जैसे कि पहला ट्राइमेस्टर, दूसरा और तीसरा ट्राइमेस्टेर। प्रेग्नेंसी के दौरान खास देखभाल की जरूरत होती है ऐसे में बहुत ज्यादा ट्रैवलिंग न करें, यदि किन्हीं कारणों से ट्रैवल करना भी पड़े तो प्रेग्नेंसी में ट्रैवलिंग के सभी नियमों को जान लें और सुरक्षित ट्रैवलिंग करें। प्रेग्नेंसी के तीनों चरणों में से दूसरे चरण में ट्रैवल करना फिर भी सुरक्षित होता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान यात्रा करना उन महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है, जिन्हें हाई रिस्क प्रेग्नेंसी है या जिन्हें डॉंक्टर ने पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। इन महिलाओं को यात्रा के दौरान काफी समस्या हो सकती है, जैसे- सफर का लंबा समय, सड़क खराब होना, सफर के दौरान चिकित्सा सुविधाओं का अभाव आदि कुछ ऐसे परेशानियां हैं, जिनसे प्रेग्नेंसी पर असर पड़ता है।

प्रेग्नेंसी का दूसरे ट्राइमेस्टर यानी 3 से 6 महीने के बीच का समय फिर भी सफर करने के लिए सुरक्षित होता है। इस अवधी में आप आसानी से ट्रैवल कर सकती हैं, क्योंकि इन महीनों में मॉर्निंग सिकनेस, अधिक थकान, सुस्ती जैसी शिकायतें कम ही होती हैं। सेफ ट्रैवल के साथ ही यह भी आवश्यक है कि आप ऐसी जगहों पर न जाएं, जहां किसी संक्रमित बीमारी का प्रकोप फैला हो।

वैसे तो प्रेग्नेंसी के दौरान हवाई यात्रा कर ना सुरक्षित नहीं होती, लेकिन किन्हीं कारणों से यदि आपको हवाई यात्रा करनी भी पड़े तो आपको गर्भावस्था के 14 से 28 सप्ताहों के बीच में ही यात्रा करनी चाहिए व उससे पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए और डॉक्टर द्वारा दिये गए सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

  • लंबा सफर करने से बचें। यदि आप ट्रैवल कर भी रहे हैं तो अपने साथ पानी की पूर्ण सुविधा रखें जिससे पानी की कमी न होने पाएं।

  • कहीं भी जाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें और डॉक्टर के निर्दशों का पालन करें।

  • ट्रैवल पर जाते समय डॉक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए सभी दवाइयों को अपने साथ रखें और अपने डॉक्टर के पेपर्स और डॉक्टर का नंबर हमेशा अपने साथ रखें। जिससे आपातकालीन में आप उसका उपयोग कर पाएं।

  • गाड़ी में यात्रा के दौरान खिड़की खोल कर रखें और सीट बेल्ट को पेट के नीचे बांधे।

  • कार में बहुत ज्यादा सिकुड़ कर न बैठे बल्कि पैर फैलाते हुए ऐसे बैठे जिससे आप आसानी से पैर हिला सकें और ऐंठन या अकड़न होने पर आपको अपना पोस्चर बदलने में दिक्कत न हो।

  • सीट पर पीछे की तरफ कमर ऐसे टिका कर बैठे जिससे कोई दर्द न हो।

  • सफर पर जाने से पहले वहां के माहौल और मौसम की पूरी जानकारी ले लें और उसी हिसाब से कपड़े लेकर जाएं।

  • बहुत ज्यादा फैशन के चक्कर में टाइट कपड़े या फिर हील वाली सैंडल इत्यादि का इस्तेमाल न करें।

  • ट्रैवल के दौरान कोई भी समस्या होने पर अपने मन से कोई दवा न खाएं अपने डॉक्टर या फिर नजदीकी किसी डॉक्टर से जरूर कसंल्ट कर लें।


इन टिप्स को अपनाकर आप आसानी से प्रेग्नेंसी में सेफ ट्रैवलिंग कर सकती हैं और आपातकालीन स्थिति आने पर भी अपने आपको संभाल सकती हैं।

ब्लड प्रेशर मे रामबाण है आलू का छिलका!!!



स्वाद और सेहत के लिए आप Potato तो खाते ही होंगे लेकिन क्या आपने कभी आलू का छिलका खाने के बारे में सोचा है? अगर अब तक नहीं सोचा है तो अब सोचिए. ज्यादातर घरों में आलू को छिलने के बाद छिलके को कूड़े मे फेंक दिया जाता है. लेकिन अगर आप आम के आम और गुठलियों के दाम वसूलना चाहते हैं तो आलू के साथ ही उसके छिलके को भी यूज करना शुरू कर दें.

जितनी बार भी आपके घर में आलू की सब्जी बने, छिलके को कंज्यूम करें. Potato के छिलके को अलग-अलग तरह से यूज करके आप बहुत सी बीमारियों से सेफ रह सकते हैं और मेडिसिन का खर्च भी बचा सकते हैं. आप सोच रहे होंगे कि आलू के छिलकों को कंज्यूम कैसे किया जाए. आलू के छिलकों को उबालकर कंज्यूम किया जा सकता है.
आपने अगर अब तक ये ट्राई नहीं किया है तो आपको बता दें कि Potato के छिलके खाने में बुरे नहीं लगते और इनका अरोमा भी काफी अच्छा होता है. अब जानते हैं आलू के छिलके को खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं..

ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने के लिए : आलू में अच्छी-खासी मात्रा में पोटैशि‍यम पाया जाता है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में हेल्प करता है.
एनीमिया से सेफ रखने में : अगर आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो बाकी सब्ज‍ियों के साथ आलू के छिलके खाना बहुत फायदेमंद रहेगा. आलू के छिलके में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जिससे एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है.
मेटाबॉलिज्म के लिए भी अच्छे हैं छिलके : आलू के छिलके मेटाबॉलिज्म को भी सही रखने में मददगार हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो आलू के छिलके खाने से नर्व्स को मजबूती मिलती है.

फाइबर से भरपूर : हमारी डाइट में फाइबर की कुछ मात्रा जरूर होनी चाहिए. एक ओर जहां आलू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है वहीं इसके छिलके में भी अच्छी मात्रा में फाइबर्स होते हैं. ये डाइजेस्ट‍िव सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करता है.
आलू के छिलके खाने से आती है ताकत : आलू के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन बी3 पाया जाता है. विटामिन बी3 ताकत देने का काम करता है. इसके अलावा इसमें मौजूद नैसीन कार्बोज को एनर्जी में कंवर्ट करता है.

बिना व्यायाम घर बैठे महिलाये इन घरेलु उपयो से करें अपना वजन कम



हर किसी की चाहत होती है पतला दुबला दिखना। इसलिए वज़न कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाएं जाते है कोई जिम जाता है, तो कोई डाइटिंग करना शुरू कर देता हैं, तो कुछ लोग उपवास रखना शुरू कर देते हैं। लेकिन यदि आप सही मायने में अपना वज़न कम करना चाहते हैं, तो आपको उसके लिए कुछ कारगार नुस्खें अपनाने की जरूरत है। कुछ घरेलू नुस्‍खें भी है जिनको अपनाकर आप अपना वज़न कम कर सकते है। आइये ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्‍खों के बारे मे हम आपको बताये-
गोभी से वज़न कम
गोभी की सब्जी़ या उसके सूप को अपने भोजन में शामिल कर लें, इससे वज़न कम होता है क्‍योकि इस सब्जी़ में कैलोरी बिलकुल नहीं होती।
हरे सलाद से वज़न कम
टमाटर और पुदीने की पत्ती युक्त सलाद खाने से शरीर में वसा की मात्रा कम होती है।
पानी से मोटापे पर नियंत्रण
शरीर को अपने कार्य को ठीक प्रकार से करने के लिए खूब पानी की जरूरत होती है। इससे आपका शरीर भी ठीक रहता है और पानी पीने से मोटापे पर भी नियंत्रण रखता है।
गरम पानी से मोटापे पर नियंत्रण
हर बार खाना खाने के बाद गरम पानी पीयें। इससे पाचन तंत्र ठीक प्रकार से काम करता है और शरीर मै मौजूद अतिरिक्त वज़न कम होता है।
हरी चाय या अदरक की चाय पीने से मोटापा नियंत्रित
हरी चाय या अदरक की चाय पीने से मोटापा नियंत्रित होता है। इसलिए दिन में एक बार हरी चाय या अदरक की चाय ज़रूर पीयें।

टमाटर से मोटापा नियंत्रित
सुबह एक टमाटर खाने से कालेस्ट्राल का लेवल ठीक रहता है और शरीर में मौजूद वसा भी कम होती है।
गडूची से वसा नियंत्रित
मोटापे को नियंत्रित करने के लिए गडूची एक प्रभावित तरीका है। इससे शरीर मे मौजूद वसा कम होती है।
एलोवेरा खाकर वज़न नियंत्रित
एलोवेरा के पत्तों के सेवन से वज़न नियंत्रित होता है। इसलिए एलोवेरा का सेवन रोज़ करना चाहिए।
सेब साइडर सिरके से वज़न नियंत्रित
सेब साइडर सिरके के सेवन से वज़न नियंत्रित होता है।

सर्दियों में अमरूद खाने से होते है ये 15 फायदे



अमरूद में विटामिन सी और शर्करा काफी मात्रा में होती है। अमरूद में पेक्टिन की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। अमरूद को इसके बीजों के साथ खाना अत्यंत उपयोगी होता है, जिसके कारण पेट साफ रहता है। अमरूद का उपयोग चटनियां, जेली, मुरब्बा और फल से पनीर बनाने में किया जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर ठंड में अमरूद खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।

अमरूद के सेवन से मिलने वाले 15 फायदे

  1. अमरूद हाई एनर्जी फ्रूट है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्‍स पाए जाते हैं। ये तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

  2. डीएनए को सुधारे अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन बी-9 शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को सुधारने का काम करता है।

  3. दिल का साथी अमरूद में मौजूद पोटैशियम और मैग्‍नीशियम दिल और मांसपेशियों को दुरुस्‍त रखकर उन्‍हें कई बीमारियों से बचाता है।

  4. अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो अमरूद का सेवन करना बहुत फायदेमंद होगा।

  5. अमरूद के नियमित सेवन से सर्दी जुकाम जैसी समस्‍याओं के होने का खतरा कम हो जाता है।

  6. अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन ए और ई आंखों, बालों और त्‍वचा को पोषण देता है।

  7. अमरूद में मौजूद लाइकोपीन नामक फाइटो न्‍यूट्र‍िएंट्स शरीर को कैंसर और ट्यूमर के खतरे से बचाने में सहायक होते हैं।

  8. अमरूद में बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर को त्‍वचा संबंधी बीमारियों से बचाता है।

  9. अमरूद का नियमित सेवन करने से कब्‍ज की समस्‍या में राहत मिलती है।

  10. फल के साथ ही अमरूद की पत्तियों का सेवन मुंह के छालों को दूर करने में कारगर होता है।

  11. अमरूद का रायता, चटनी, अचार और शेक खाने का स्‍वाद बढ़ा देते हैं।

  12. अमरूद मेटाबॉलिज्‍म को सही रखता है जिससे शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर नियंत्रित रहता है।

  13. कच्‍चे अमरूद में पके अमरूद की अपेक्षा विटामिन सी अधिक पाया जाता है। इसलिए कच्‍चा अमरूद खाना ज्‍यादा फायदेमंद होता है।

  14. अमरूद में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए यह डायबिटिज के मरीजों के लिए बहुत अच्‍छा होता है।

  15. थायरॉइडनॉर्मल थायरॉइड में भी डॉक्‍टर अमरूद खाने की सलाह देते हैं।


सोनम कपूर के प्राइवेट पार्ट से हुई छेड़खानी, बॉलीवुड में बवाल



सोनम कपूर की मानें तो जब वे छोटी थीं, तब उनके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी की गई थी। यह खुलासा उन्हें जाने-माने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के ईयर एंडिंग शो ‘द बॉलीवुड राउंडटेबल 2016’ में किया।
शो का प्रोमो सोमवार को रिलीज किया गया है, जिसमें सोनम के अलावा, विद्या बालन, राधिका आप्टे, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट भी राजीव के साथ टेबल शेयर करतीं नजर आ रही हैं

 

एक्सपीरियंस शेयर करते हुए हुईं इमोशनल
राजीव के शो में सोनम सेक्शुअल अब्यूज के मुद्दे पर बात कर रही थीं। इस दौरान वे तब इमोशनल हो गईं, जब उन्होंने अपने साथ हुए मोलेस्टेशन की घटना शेयर की। सोनम ने कहा, “मुझे पता है कि जब मैं छोटी थी, तब मेरे साथ मोलेस्टेशन हुआ था और यह बहुत ही शॉकिंग था।” हालांकि, प्रोमो में सोनम ने यह नहीं बताया कि उन्हें किसने मोलेस्ट किया था। विद्या, अनुष्का, राधिका और आलिया ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

कई चैरिटीज को सपोर्ट करती हैं सोनम
सोनम कपूर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं। वे ब्रैस्ट कैंसर के खिलाफ लोगों को जागरूक करती रहती हैं। साथ ही LGBT राइट्स के लिए भी आवाज उठाती रही हैं। सोनम उन चुनिंदा सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जिन्हें ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स के एंडोर्समेंट के लिए प्राथमिकता दी जाती है।

फिलहाल, सोनम के पास नहीं कोई फिल्म
31 साल की सोनम साल 2007 में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और आखिरी बार डायरेक्टर राम माधवानी की फिल्म ‘नीरजा’ में नजर आई थीं। इसके बाद वे अपनी बहन रिया कपूर के प्रोडक्शन में बन रही ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल, सोनम के पास कोई फिल्म नहीं है। फिलहाल फैशन शोज और अवॉर्ड फंक्शंस में उनके परफॉर्मेंस देखे जा सकते हैं।

फटी एडि़यों को कोमल बनाएगा ये असरदार घरेलु नुस्खा



मौसम में बदलाव आने के साथ हाथों और पैरों की त्वचा पर भी असर पड़ता है। पैरों की फटी एडियां तो आपको किसी के सामने शर्मिंदा करने के लिए काफी है। आपको सर्दी के मौसम में अपने पैरों की बहुत देखभाल करनी पड़ती है। अगर फटी एडियों पर समय रहते ध्यान न दिया जाएं तो पैरों की दरारे जल्दी भरने का नाम नहीं लेती। आज हम आपको फटी एडि़यों से राहत पाने के लिए एक असरदार नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। जिसके इस्तेमाल से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
जरूरी सामान
– 1/4 कप लिस्टरीन(माउथ वॉश)
– 1/4 कप सिरका
– 1/2 कप गर्म पानी
इस्तेमाल का तरीका
1. सारी सामग्री को एक साथ मिला लें और इसे(जितना आप चाहें) गुनगुना कर लें।
2. इसमें 10-15 मिनटोें के लिए पैरों को भिगोकर रखें।
3. बाद में पैरों को कपड़े के साथ साफ कर लें और डैड स्किन को रगड़ कर उतार दें।
4. इसके बाद कोई क्रीम पैरों पर लगा लें
5.आपको पैर नर्म और मुलायम हो जाएंगे।

एलोवेरा का यह प्रयोग वजन घटाने में है कारगर



सुंदरता बढ़ाने के लिए आपने एलोवेरा का इस्तेमाल तो किया ही होगा लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि एलोवेरा का इस्तेमाल करके आप वजन भी कम कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ये वजन कम करने में कैसे आपकी मदद कर सकता है।

एलोवेरा में कई विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य एक्टिव कंपोनेंट पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल सामान्यत: हर्बल इंडस्ट्री में किया जाता है।

वेट लॉस करने के लिए आपको रोजाना एलोवेरा का जूस पीना होगा। रोजाना इसका जूस पीने से मेटाबॉलिज्म रेट तेजी से बढ़ता है। जो वजन कम करने में मदद करता है।

ये शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और ब्लड फैट को भी कम करता है। साथ ही ये शरीर में मौजूद फैट को फैटी टिशूज में बदलने से रोकता है।

ये भूख को नियंत्रित करता है और आपको ओवरइटिंग करने से रोकता है। इसमें मौजूद मिनरल्स फैट को बर्न करने में मदद करते हैं।

इसका रोजाना सेवन करने से शरीर में कोलेजन के निर्माण में वृद्धि होती है। कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है जो मसल्स के बनने में मददगार है। इस प्रक्रिया में काफी कैलोरी की जरूरत होती है कैलोरी बर्न होने से वजन कम करने में मदद मिलता है।