Today In Varanasi

पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज

इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...

Showing posts with label rahul gandhi. Show all posts
Showing posts with label rahul gandhi. Show all posts

Wednesday, September 27, 2017

अपनी सीट बेल्ट बांध ले – राहुल गाँधी - यशवंत सिन्हा के बयान पर राहुल ने किया भाजपा पर कटाक्ष

जावेद अंसारी

इधर बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर अरुण जेटली पर निशाना साधा, उधर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बयानों और टिप्पणियों की इस ‘खींचतान’ पर तंज कस दिया है. यशंवत सिन्हा के इस बाबत लिखे गए एक आर्टिकल को एक अंग्रेजी अखबार ने ट्वीट किया, जिसे राहुल गांधी ने रीट्वीट किया. उन्होंने री-ट्वीट करते हुए लिखा- लेडीज एंड जेंटलमेन, यह आपके को-पायलट और फाइनेंस मिनिस्टर बोल रहे हैं. कृपया अपनी सीटबेल्ट बांध लें और सिकुड़कर बैठ जाएं. हमारे जहाज के पंख गिर चुके हैं.

बता दें कि लगातार गिरती जीडीपी और चरमरा रही अर्थव्यवस्था के कारण यशवंत सिन्हा ने गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर अरुण जेटली पर निशाना साधा है. अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में यशवंत सिन्हा ने कहा कि अरुण जेटली अभी तक इस सरकार में सबसे बड़ा चेहरा रहे हैं. कैबिनेट में नाम तय होने से पहले ही उनका नाम तय था कि जेटली वित्त मंत्रालय संभालेंगे. लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें मंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाया.

सिन्हा ने कहा कि इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जसवंत सिंह और प्रमोद महाजन भी वाजपेयी के करीबी थे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था. लेकिन जेटली को वित्त मंत्रालय के साथ ही रक्षा मंत्रालय भी मिला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दावा है कि उन्होंने गरीबी को काफी नज़दीक से देखा है… उनके वित्तमंत्री इस बात को सुनिश्चित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा मेहनत कर रहे हैं कि सभी भारतीय भी उसे (गरीबी को) उतना ही नज़दीक से देख सकें.

हालांकि यशवंत सिन्हा के बयान पर बीजेपी ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन बीजेपी सूत्रों के मुताबिक- यशवंत सिन्हा के लेख में अर्थव्यवस्था को लेकर कई दावे गलत हैं. मोदी सरकार को खस्ता हाल अर्थव्यवस्था मिली थी, जिसे पटरी पर लाया गया. पिछले तीन साल में अर्थव्यवस्था की हालत सुधरी है. एक तिमाही में जीडीपी कम होने से पूरी अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाना गलत है.

Reported By : PNN24

Monday, September 25, 2017

BHU में छात्राओं पर लाठीचार्ज, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ का भाजपा वाला रूप है : राहुल गाँधी

जावेद अंसारी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के लिए भाजपा की निंदा की। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का भाजपा वाला रूप है। बीएचयू परिसर में कल रात छेड़छाड़ की कथित घटना के विरोध में आयोजित प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया था जब पुलिस ने छात्राओं पर लाठीचार्ज किया। इससें महिलाओं सहित कई छात्र और दो पत्रकार घायल हुए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट किया, बीएचयू में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भाजपा वाला रूप। उन्होंने इस ट्वीट के साथ वह वीडियो लिंक शेयर किया जिसमें छात्राओं ने परिसर में पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें कथित रूप से पीटे जाने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत उस घटना के बाद हुई जब कला संकाय की एक छात्रा अपने हॉस्टल लौट रही थी। उसी वक्त मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने कथित तौर पर उसका उत्पीड़न किया।

इस बीच छात्राओं के प्रति समर्थन जताने वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया को पुलिस ने शहर में प्रवेश करते ही हिरासत में ले लिया। शनिवार के पुलिस लाठीचार्ज, गोलीबारी, पथराव और आगजनी के बाद रविवार सुबह भी बीएचयू के बाहर अशांति का माहौल रहा। सिंह द्वार पर छात्राओं का धरना जारी रहा। छात्राओं के समर्थन में बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष और वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा भी धरने में शामिल हुए। छात्रों के गुस्से को देखते हुए वाराणसी के सभी डिग्री कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए हैं। वाराणसी के कमिश्नर से इस मामले की रिपोर्ट देने को कहा गया है। बीएचयू में शनिवार देर रात पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर जमकर लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स घायल भी हुए हैं।

Reported By PNN24

Friday, December 23, 2016

राहुल गांधी का मोदी पर निशाना, कहा- तरस नहीं खाते गृहस्थियां जलाने में

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अल्मोड़ा में जन सभा को संबोधित करने पहुंचे। अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर मैदान में यह रैली शुरू हुई। वह हेलीकॉप्टर से दोहपर एक बजे सेना के मैदान में पहुंचे। राहुल ने बशीर बद्र की लाइन को कोट करते हुए अपनी भाषण की शुरुआत की।

 
लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में,
तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में।

वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म के गाने को कोट करते हुए राहुल ने कहा- आपका तो लगता है बस यही सपना, राम-राम जपना पराया माल अपना।