Today In Varanasi

पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज

इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...

Showing posts with label march. Show all posts
Showing posts with label march. Show all posts

Tuesday, December 27, 2016

31 मार्च से पहले खत्‍म हो सकते हैं जियो के फ्री ऑफर

रिलायंस जियो की तरफ से आगामी 31 मार्च तक दी जा रही मुफ्त कॉलिंग व मुफ्त इंटरनेट की सुविधा 31 मार्च से पहले समाप्त हो सकती है।

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने जियो के मामले में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के फैसले को दूरसंचार विवाद न्यायाधिकरण (टीडीसैट) में चुनौती दी है। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक इस मामले में कोई फैसला किया जा सकता है।

रिलायंस जियो को गत 5 सितंबर को लांच किया गया था। तब 31 दिसंबर तक मुफ्त कॉलिंग व इंटरनेट सुविधा देने की घोषणा की गई। बाद में ‘न्यू ईयर पैकेज’ का नाम देकर इस स्कीम को आगामी 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया।

इसके विरोध में भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो को निर्धारित 90 दिन के बाद भी मुफ्त पेशकश को जारी रखने की अनुमति देने के ट्राई के निर्णय के खिलाफ टीडीसैट में याचिका दायर की है।

इस मामले की सुनवाई जारी है और अगर फैसला रिलायंस के खिलाफ आता है तो 31 मार्च से पहले जियो की मुफ्त कॉलिंग व इंटरनेट की सुविधा समाप्त हो सकती है।

ट्राई ने एयरटेल की याचिका को सुनने के बाद कहा कि उसे निर्णय के लिए 10 दिन का समय चाहिए। टीडीसैट ने ट्राई को अगली सुनवाई के दिन इस बारे में अपना निर्णय लेकर आने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी, 2017 को होगी।