Today In Varanasi

पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज

इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...

Showing posts with label News. Show all posts
Showing posts with label News. Show all posts

Friday, September 29, 2017

लावारिस अटैची से सहमा बनारस. जाँच में मिला कपडा और कागजात

वाराणसी.काशी के धरती को दहशत से भरने का एक नाकाम प्रयास आज शुक्रवार को दोपहर में हुआ जब शहर के अतिव्यस्त सिगरा स्थित आईपी माल के पास दो लावारिस अवस्था में अटैची बरामद हुई. लावारिस अटैची की बात शहर में फैलते ही लोगो का मौके पर पहुचने का क्रम शुरू हो गया है.



लावारिस अटैची की जानकारी आते ही प्रशासन तत्काल हरकत में आया और सड़क पर आवागमन दोनों तरफ से बंद कर दिया है, समाचार लिखे जाने तक अटैची की जाँच चल रही है, मौके पर भारी पुलिस बल के साथ उच्चाधिकारी पहुचे और किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिये बम निरोधक दस्ता भी मौके पर बुला लिया गया.  और शुरू हुई अटैची की छानबीन, सिगरा थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता को एक नहीं बल्कि मौके पर दो टेंशन बर्दाश्त करना पड़ा एक लावारिस अटैची की छानबीन और दूसरा तमाशबीन बनी भीड़ को नियंत्रण में करना. प्रशासन किसी तरह का कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं था और अटैची की गहनता से जांच किया गया तो किसी प्रकार के बम अथवा अन्य विस्फोटक का सुराग नहीं मिलने के बाद अटैची को खोला गया. इस अटैची को खोलने के बाद मालूम चला की अटैची में केवल कुछ कपडे और कागजात ही बरामद हुवे. लावारिस अटैची में मिले कागज़ातो के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त अटैची गोंडा की रहने वाली किसी उर्मिला सिंह की है. पुलिस मौके पर स्थिति सामान्य कर आवागमन शुरू कर चुकी है और अभी तक तमाशबीन बनकर खडी जनता  भी अब अपने काम पर जा चुकी है, क्षेत्र में शांति का माहोल है और पुलिस अटैची के सम्बन्ध में उर्मिला सिंह से अब संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है.

Friday, December 16, 2016

अगर आपके भी दो बैंकों में खाते हैं तो आपके लिए बड़ी जरूरी है ये खबर

अगर आपने दो अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए हैं तो आपके लिए ये खबर पढ़ना बेहद जरूरी है। ये आपके लिए फायदेमंद होगा।

नोटबंदी के बाद कैशलेस ट्रांसजेक्शन पर जोर देते हुए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। ऐसे में ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के जरिए कोई भी आपके अकाउंट के नेटबैंकिंग का पासवर्ड हासिल कर आपका कैश ट्रांसफर कर सकता है। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आ भी चुके हैं।

बैंकिग एक्सपर्ट के मुताबिक केशलैस के दौर में हम दो अलग अलग बैंकों में खाता खोलकर ही अपने पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं। मसलन, आप एक प्राइमरी खाता रखें और दूसरा, सैकंडरी।

अपना ज्यादातर पैसा प्राइमरी बैंक खाते में ही जमा रखें और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में इसका इस्तेमाल न करें। न ही प्राइमरी खाते के एटीएम का ज्यादा उपयोग करें। जब भी जरूरत हो, प्राइमरी खाते से सैकंडरी खाते में सीमित फंड ट्रांसफर कर लें और उसका उपयोग करें।

इस तरह आपका पैसा सुरक्षित रहेगा। एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में दो खातों की यह युक्ति आपको सुरक्षित रखेगी।

Wednesday, December 14, 2016

महिला को होटल रूम में बिना कपड़ों के मैनेजर ने देखा, दिया ये ऑफर !

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में सेल्स के प्रोजेक्ट पर गई एक महिला के साथ अजीब घटना घटी। डरहम में 27 साल की क्लेयर होटल वालवर्थ में रूकी थीं। वो जब अपने कमरे में कपड़े चेंज कर रही थीं, तभी होटल मैनेजर उन्हें छिपकर देख रहा था। उसकी चोरी पकड़ भी ली गई, लेकिन जब क्लेयर ने इसकी शिकायत की, तो होटल ने हर्जाने के तौर एक बेतुका ऑफर दे दिया।
क्लेयर ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर अपने रूम में कपड़े बदल रही थीं, तभी उन्हें खिड़की पर कोई दिखा। उन्होंने तेजी से खुद को कवर किया और रिसेप्शन पर कॉल कर दरवाजा बंद करने को कहा। क्लेयर ने कहा कि मैं इतनी डर गई थी कि मैंने अपने कमरे के वॉर्डरोब को दरवाजे पर लगा लिया, ताकि उसे कोई खोल न सके।
उन्होंने बताया कि इतना सब करने के बाद भी उन्हें रात भर नींद नहीं आई। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो वो कोई और नहीं बल्कि होटल का शिफ्ट मैनेजर निकला। क्लेयर ने बताया कि उस रात को मैनेजर ने होटल के रेस्टोरेंट में भी उससे बात करने की कोशिश की थी।
उऩ्होंने मैनेजर पर आरोप लगाए लेकिन उसे पहली गलती बताकर उसे सिर्फ चेतावनी देकर ही छोड़ दिया गया। इसके बाद उन्होंने ग्लोबल होटल चेन में भी इसकी शिकायत की, तब उन्हें अजीबोगरीब ऑफर दे दिया गया। होटल चेन ने क्लेयर को हर्जाने के तौर पर उसी होटल में एक रात और ठहरने का ऑफर दिया।
नॉटिंघम के किर्कबी की रहने वाली क्लेयर ने कहा कि मैंने कई दिनों तक इस घटना का असर झेला है। मुझमें इसे लेकर बहुत गुस्सा है। हालत ये हो गई थी कि मेरे हसबैंड निक को काम से दो हफ्तों की छुट्टी लेकर घर रहना पड़ा, क्योंकि मुझे अकेले डर लगता था।