Today In Varanasi

पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज

इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...

Showing posts with label How to Earn money online. Show all posts
Showing posts with label How to Earn money online. Show all posts

Tuesday, December 13, 2016

How to earn Money Online at Home



आज Internet हमारे जीवन के अधिकांशतः क्षेत्रों में अपनी उपयोगिता को साबित कर रहा है। चाहे वह शिक्षा, चिकित्सा, रिसर्च या आय का क्षेत्र हो, यह हर जगह कारगर साबित हो रहा है। हम Internet के द्वारा एक क्लिक मात्र से ही विश्व की कोई भी जानकारी प्राप्त कर लेते है और वो भी घर बैठे। आज मै आपको ऐसे ही कुछ उपयोगी Website और उनके इस्तेमाल का तरीका बताउॅगा जिससे आप घर बैठे Online काम कर के लाखो
रूपये कमा सकते है। आपका ये थोडा अजीब जरूर लग रहा होगा कि इण्टरनेट के द्वारा कोई इतना पैसे कैसे कमा सकता है लेकिन यही सत्य है । और ये थोड़ा कठिन तो है, लेकिन नामुमकिन नही है। अगर आप इस लेख को पढ़ रहे है तो जाहिर सी बात है कि आप भी इण्रनेट का इस्तेमाल करते है और आप भी Online काम कर के पैसे कमा सकते है।
Online पैसे कमाने का 3 सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले टिप्स निम्न है-

1.  ब्लाग या Website के द्वारा पैसे कमाना:


ब्लाग या Website के द्वारा पैसे कमाना सबसे आसान तरीका है। हा लेकिन इसके लिये आपको थोड़े धैर्य कि जरूरत होगी। इसमें सबसे पहले आपको एक ब्लाग बनाना होगा । ( ब्लाग के बारे में ज्यादा जानने के लिये यहा क्लिक करें ) आप अपना ब्लाग उसी विषय पर बनाये जिस विषय मे आपको अच्छी जानकारी हो और जिस विषय पर आप हमेशा कुछ ना कुछ लिख सकें। भारत के टाप 10 सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले ब्लाग या Website में से 7 टेक्नोलाॅजी से सम्बन्धित है। ब्लाग बनाने के बाद आपको नियमित रूप से उसे अपडेट करना होगा, जो आपके ब्लाग के विजिटर्स को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा । ध्यान दें, आपके लेख कही से कापी किया हुआ नही होना चाहीये नही तो आपके Website की रैंकिंग कभी नही बढ़ेगी तथा गुगल आपके पोस्ट को को इंडेक्स नही करेगा। जब आपका ब्लाग 6 महीना पुराना हो जाये तब आप  Google Adsense पे आवेदन कर सकते है। फिर गुगल द्वारा आपके ब्लाग का रिव्यु किया जाता है। उसके बाद अधिकतम 4-5 दिन के अन्दर आपका Google Adsense Approval मिल जाता है जिसके पश्चात आप अपने ब्लाग पे Advertisement लगा सकते है। उन िAdvertisement  पे किये गये क्लिक के हिसाब से आपकी कमाई होती है । तथा गुगल द्वारा आपके दिये गये पते पर, आपके द्वारा कमाई गई राशी चेक द्वारा भेज दिया जाता है।  ब्लाग या Website से सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले भारतीय श्री अमित श्रीवास्तव है जिनके ब्लाग www.labnol.org  की सालाना कमाई लगभग 3000000 से ज्यादा है। ये अधिकांशतः टेक्नोलाॅजी के बारे में लिखते है।

2.  Earn Money by Affiliate Marketing :


यह Online पैसे कमाने का वह तरीका है, जिसमे आप किसी और कम्पनी के प्रोडक्ट का अपने Website पे एड लगाकर पैसे कमा सकते है। बस इसके लिये आपके Website पर विजिट करने वालों की संख्या ठिक - ठाक होना चाहिये । इसके लिये आप किसी भी बड़ी इ-कामर्स कम्पनी जैसे फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, अमेजन इत्यादी के साथ Affiliate  प्रोग्राम का हिस्सा बन समते है और इनका एड अपने ब्लाग या Website पे लगाकर पैसे कमा सकते है। अब आप सोंचेंगे कि आपको इसमे पैसे कैसे मिलेंगे व क्यो?  देखिये बिल्कुल आसान है माना की आप किसी पेनड्राइव का एड अपने ब्लाग पे लगा रखा है । अब यदि कोई विजिटर आपके साईट पे लगाये हुए एड पे क्लिक करके वो पेन ड्राइव खरीद लेता है, तो आपको इसमें कमीशन मिलेगा, जो आपकी कमाई है। सारे Website के नियम व शर्तें अलग - अलग होती है । कुछ तो आपके Website पे लगे हुए उनके एड बैनर पर प्रत्येक क्लिक के हिसाब से भुगतान करते है। अतः किसी भी Website का Affiliate   बनने से पहले उसके नियम व शर्तें जरूर पढ़ लें। कुछ ई-कामर्स Website के  Affiliate   लिंक दे रहा हुॅ । जिससे आप आसानी से उनके Affiliate   Partner बन सकते है।

 

3.  Earn Money by Freelancing:


यदी आपको किसी विषय में महारत हासिल है तो आप Online काम कर के भी पैसे कमा सकते है। मै खुद Freelance   काम करके औसत 10 - 15 हजार महीने का कमा लेता हुॅ, जबकि मै सिर्फ शनिवार और रविवार ही Online काम करता हॅु। ऐसी बहुत सी Website है जो ग्राफिक डिजाइनर, वेब डिजायनर, डेवलपर, डाटा इन्ट्री इत्यादी से सम्बन्धित काम देती है और काम पुरा हो जाने पर आपको पैसे देती है। कुछ Website आपसे ज्वाईनिंग चार्ज भी लेती है लेकिन फ्रि वाले Website की भी कमी नही है। मै आपको ऐसे ही कुछ Website के लिंक दे रहा हुॅ, जहा आप फ्रि में अपना एकाउन्ट बना कर काम कर सकते है। इन सारे Website के प्रोसेस लगभग एक ही जैसे है।



ये पोस्ट आपको कैसा लगा, हमें कमेंट कर के बताये ! यदि आपको कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी से समन्धित कोई Question  पूछना है तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपना Question  टाइप करे ।  आपके प्रश्नों के जवाब शीघ्र ही देने की कोशिश करेंगे |

What is Blog? How to Earn Money by Blog?



मेरे प्यारे दोस्तों ! एक हमारे पाठक हेमन्त कुमार जी का मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्होने Blog के बारे में व Blog से पैसे कमाने के बारे में प्रष्न पुछा था । आज हम आपको बतायेंगें की Blog क्या होता है व इससे पैसे कैसे कमाया जा सकता है।


दोस्तो ! Blog एक तरह का Personal Website होता है जहा आप किसी एक या अनेको विषयों पर अपने लेख लिख सकते है । इतना ही नही, यदी आप किसी विषय या कला में पारंगत है तो Blog के माध्यम से पुरे विष्व भर के लोगों के साथ अपने कला या विषय को साझा कर सकतें है। Blog लिखने वाले को Blogger और इस प्रक्रिया को Blogging कहा जाता है और जो लेख आप यहा लिखते है उसे Post कहा जाता है। आपके Blog के पोस्ट विडियो, आडियो, फोटो या टैक्स्ट के रूप में हो सकते है। आप अपना Blog विभिन्न वेबसाईटों के मदद से बिल्कुल फ्रि में बना सकते है। आज - कल ब्लागिंग के लिये सर्वाधिक प्रयोग कि जाने वाली साईट है Blogger.com और Wordpress.com ये दोनो साईट फ्रि में आपको अपना Blog बनाने की सुविधा प्रदान करती है |

अब बात करते है Blog  से पैसे कमाने की । दोस्तों ! बहुत ही कम लोगों को पता होगा की Blog से हर महीने लाखों रूपये कमाये जा सकतें है और लोग कमा भी रहे है। अगर आपका Blog अंग्रेजी मे है तो आपकी कमाई जल्द ही प्रारम्भ हो सकती है लेकिन अगर आप अपना Blog हिन्दी में बना रहे है तो इसके लिये आपको थोडा इंतजार करना पड सकता है। आपके Blog का सक्सेस होना इस बात पर निर्भर करता है कि आपके ब्लाग का कन्टेन्ट कितना प्रभावशाली व युनिक है। मतलब , ये की आपने जिस विषय पे अपने लेख पोस्ट किये है वो कितने उपयोगी है। Blog बनाने के बाद आप नियमित रूप से Blog को अपडेट करें । सप्ताह में कम से कम दो पोस्ट तो अवष्य करें  । कभी भी किसी और वेबसाईट या Blog के कन्टेन्ट को अपने Blog मे पेस्ट ना करें । ऐसा करने पर आपके साईट की रैंकिंग नही बढेगी  और आपने जहाॅ से कन्टेन्ट काॅपी किया है, वो आपके खिलाफ कापीराईट एक्ट के तहत षिकायत दर्ज करवा सकता है । प्रारम्भिक दौर में आपको काफी धैर्य की आवष्यकता होगी क्योकिं हो सकता है आपके Blog के ट्रैफिक बढने में थोडा वक्त लगे। परन्तु आप धैर्यता पुर्वक अपना काम करते रहे । अपने Blog पे ट्रैफिक लाने के किये SEO तथा SMO भी करते रहे।

जब आपकि Blog मिनीमम 6 महीने का हो जाये और ट्रैफिक अच्छी हो जाये , तब आप Blog को Google Adsense पे रजिस्टर कर सकते है। Google Adsense पे रजिस्टर करने के बाद दो  - तीन दिनों में Approval मिल जाता है। उसके बाद आप अपने Blog पे  लगा सकते है और अपनी कमाई स्टार्ट कर सकते है। ध्यान रहे , आपके Blog पे जितना ही ज्यादा विजिटर्स होगें, आपके लिये उतना ही बेहतर होगा। इसलिये  कुछ नया पोस्ट करें जिसे लोग बिना बोर हुए पढ सकें और आपके Blog पे विजिट करते रहे। आगें के पोस्ट में मै आपको SEO, SMO  व Google Adsense के बारे में विस्तार पुर्वक बताउंगा । आशा है की आप को यह लेख भी जरूर पसन्द आया होगा ।