Today In Varanasi

पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज

इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...

Showing posts with label Relince. Show all posts
Showing posts with label Relince. Show all posts

Tuesday, December 13, 2016

खुशखबरी!! अब ग्राहक जिओ (JIO) की फ्री सेवाएं का आनंद उठा पाएंगे 31 मार्च के बाद भी



रिलायंस जियो अपनी फ्री कॉलिंग और डेटा सर्विस को 31 मार्च के बाद भी जारी रख सकता है। इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का कहना है कि शीर्ष तीन टेलीकॉम कंपनियां मुकेश अंबानी की जियो से टक्कर लेने के लिए जियो की तरह ही फ्री कॉलिंग पैक्स और सस्ते डेटा पैक्स के ऑफर पेश कर रही हैं। रिलायंस जियो के मुकेश अंबानी ने हाल ही में 31 मार्च 2017 तक हैपी न्यू ईयर ऑफर का ऐलान किया था।
रिलायंस जियो के अनलिमिटेड वॉ‍इस कॉल और फ्री डेटा ऑफर के बाद बाकी कंपनियों को भी कॉल रेट और इंटरनेट डेटा पैक को सस्ता करना पड़ रहा है। जियो का मुकाबला करने के लिए उन्हें मजबूरन ऐसा करना पड़ रहा है। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी दूसरी शीर्ष प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में सस्ते प्लान पेश करने की होड़ मच गई है। एक के बाद एक सभी कंपनियों ने अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग प्लान की घोषणा करनी शुरू कर दी है।
एचएसबीसी में टेलीकॉम ऐनालिस्ट राजीव शर्मा ने कहा, ‘अगर बाकी कंपनियां इसी तरह अपने डेटा और कॉलिंग पैक्स के दाम घटाती रहेंगी तो जियो अपना फ्री ऑफर 31 मार्च से आगे के लिये भी बढ़ा सकता है।’ ब्रोकरेज हाउस रेलिगेयर के विश्लेषकों ने इस बात पर सहमति जताई है कि जिस तरह से जियो के प्रतिद्वंद्वियों ने इतनी जल्दी अपने पैक्स के दाम कम किये हैं उससे लगता है कि 4G मार्केट में पैठ बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।
एचएसबीसी के शर्मा के मुताबिक, इंडिया की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने फ्री कॉलिंग टैरिफ प्लान का ऑफर पेश कर यह जता दिया है कि वह जियो से मुकाबला करने की योजना बना चुकी है। उसके ग्राहक जियो की ओर आकर्षित न होने पाएं इसके लिए वह अपने ग्राहकों को सस्ती सेवाएं देना चाहती है। रेलिगेयर ने आश्चर्य जताया है कि अभी जियो ने पैसा लेना शुरू भी नहीं किया और बाकी कंपनियों में सस्ते कॉलिंग और डेटा पैक्स लाने की होड़ मच गई है।

अब 2G और 3G फोन में भी चलेगा 4G जिओ इंटरनेट

रिलायंस जियो ने आज बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि जियो का 4G इंटरनेट अब 2G और 3G फोन में भी चलेगा। जियो ने कहा कि उसका 4G डिवाइस अब बाजार में उपलब्ध है, जिसके जरिए किसी भी 2G या 3G फोन में इसकी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।


कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार ‘जियोफाई’ 4G पोर्टेबल वॉइस और डेटा डिवाइस है। यह हॉटस्पॉट के रूप में काम करता है। इसके जरिए फोन कॉल करने के साथ ही वीडियो कॉल और जियो के सभी एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी अगर ग्राहक का फोन 4G नहीं है, तो भी वह रिलायंस जियो की सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेगा। इसके लिए जियोफाई में सिम लगाकार उसे एक्टिवेट करना होता है।
इसके बाद 2G या 3G स्मार्टफोन पर जियो 4G वॉइस एप्लीकेशन डाउनलोड कर उसे जियो नेटवर्क से कनेक्ट करना होता है।


उल्लेखनीय है कि कंपनी ने पांच सितंबर को अपनी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत की थी और हाल ही में घोषणा की कि उसके ग्राहकों की संख्या पांच करोड़ से अधिक हो गई है। कंपनी फिलहाल 31 मार्च 2017 तक अपनी सभी सेवाएं मुफ्त दे रही है।