Today In Varanasi

पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज

इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...

Friday, July 10, 2020

बनारस में आज रात 10 बजे के बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़ सब बंद रहेगा यानि दो दिन और तीन रातें टोटल लॉकडाउन !

कोरोना और अन्य संचारी रोगों को देखते हुए बनारस में अगले दो दिन और तीन रातें टोटल लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने गुरुवार की रात इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिये। 10 जुलाई यानी शुक्रवार की रात दस बजे से प्रतिबंध शुरू होगा और 13 जुलाई यानी सोमवार की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।
इस दौरान सभी कार्यालय, सभी शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मण्डी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। केवल आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह होगी और इनकी दुकानें ही खुलेंगी। इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वाॅरियर, स्वच्छता-कर्मी और डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
ट्रेनों का संचालन होता रहेगा। ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था परिवहन निगम करेगा। इन बसों को छोड़कर परिवहन निगम की सेवाओं का प्रदेश के अन्दर भी संचालन बंद रहेगा। हवाई सेवाएं भी जारी रहेंगी। हवाई अड्डों से अपने घर तक जाने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा। माल वाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबन्ध नहीं रहेगा।



राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा और इनके किनारे स्थित पेट्रोल पम्प एवं ढाबे खुले रहेंगे। तीनों दिन 10, 11 और 12 जुलाई को सफाई एवं स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु वृहद अभियान चलाया जाएगा। इनसे जुड़े अधिकारी और कर्मचारी प्रतिबन्धों से मुक्त रहेंगे और इनसे सम्बन्धित कार्यालय भी खुले रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से हर घर में मेडिकल स्क्रीनिंग और सर्विलांस का अभियान चलाया जा रहा है, यह चलता रहेगा। इन कार्यों में लगे हुए समस्त कोरोना वाॅरियर, अधिकारी/कर्मचारियों को उनके पहचान पत्र के आधार पर आने-जाने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा। प्रतिबन्ध अवधि में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। इन कारखानों में सोशल डिस्टेन्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रतिबन्धों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में चालू रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर शेष बन्द रहेंगे।
आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित कार्यालय और इन प्रतिबन्धों से मुक्त सेवाओं से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों का पहचान पत्र ही ड्यूटी पास माना जाएगा। उनकी आवाजाही को रोका नहीं जाएगा। इस अवधि में सभी निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे, बड़े पुल एवं सड़कें, लोक निर्माण विभाग के बड़े निर्माण, सरकारी भवन तथा निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।
प्रत्येक सार्वजनिक स्थल अस्पताल, मेडिकल काॅलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठान, चैराहों आदि पर जिला प्रशासन व पुलिस एवं नगर निकायों द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 और संचारी रोगों से बचाव के सम्बन्ध में व्यापक रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों इस दौरान चक्रमण करते रहेंगे। पुलिस टीमों और यूपी 112 की पेट्रोलिंग होगी और व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। नोडल अधिकारी पर्यवेक्षण करेंगे।

Thursday, July 9, 2020

बड़ी खबर : शुक्रवार की सुबह वाराणसी में मिले 18 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़

वाराणसी। जिला प्रशासन की ओर से जारी शुक्रवार सुबह 11 बजे तक नये  18 कोरोना  पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं। 

शुक्रवार 11 बजे दिन तक बीएचयू लैब से 58 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें से 18 व्यक्ति कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इसी के साथ वाराणसी जनपद में पॉज़िटिव केसों की संख्या 741 पहुँच गयी है। इस समय जनपद में 293 एक्टिव केस हैं। गुरुवार देर रात एक मरीज़ की मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद वाराणसी में मौत का आंकड़ा 26 पहुँच गया है।




अभी तक वाराणसी जनपद में 14809 सैम्पल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमे से 13230 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें से 741 पॉज़िटिव और 12489 रिपोर्ट निगेटिव है। अभी तक 422 मरीज़ स्वास्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। फिलहाल 1579 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

कोरोना के कारण पुरातन धार्मिक परंपराओं पर भी ग्रहण, निभाई जाएगी परंपरा, नहीं निकलेगी काशी विश्वनाथ की शोभायात्रा

कोरोना संक्रमण के कारण काशी की कई परंपराएं प्रभावित हुई हैं। इसी क्रम में सावन में निकलने वाली जलाभिषेक यात्राओं की परंपरा भी शामिल हैं। सावन में शहर के कई संगठनों द्वारा बाबा का जलाभिषेक किया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण जलाभिषेक यात्राओं को निरस्त कर दिया गया है।
श्री बाबा काशी विश्वनाथ भक्त सेवा समिति की ओर से सावन के अंतिम सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करने की परंपरा पिछले 21 सालों से चली आ रही है। कांवरिया भक्तों की सेवा करने के बाद समिति के पदाधिकारी शोभायात्रा निकालकर बाबा का जलाभिषेक करते थे।

कोरोना संक्रमण के कारण समिति ने शोभायात्रा निरस्त कर दी है। वहीं पदाधिकारियों ने केवल परंपरा निर्वहन करने का निर्णय लिया है। कोरोना संक्रमण के कारण केवल पांच लोग बाबा का जलाभिषेक कर परंपरा निभाएंगे।
सावन के अंतिम रविवार को विशेष जलाभिषेक
मंडल शिवपुर कमेटी के बैनर तले शिवपुर निवासी 2002 से जलाभिषेक करते आ रहे हैं। संस्था ने भी शोभायात्रा निरस्त कर दी है और केवल पांच लोग ही जलाभिषेक के लिए जाएंगे। संस्था के बैनर तले रामलीला मैदान स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से सावन के आखिरी रविवार को बाबा विश्वनाथ की कलश यात्रा आरंभ होती है और जलाभिषेक होता है।

बनारस में दो दिन और तीन रातें टोटल लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं को छोड़ सब बंद रहेगा

कोरोना और अन्य संचारी रोगों को देखते हुए बनारस में अगले दो दिन और तीन रातें टोटल लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने गुरुवार की रात इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिये। 10 जुलाई यानी शुक्रवार की रात दस बजे से प्रतिबंध शुरू होगा और 13 जुलाई यानी सोमवार की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।
इस दौरान सभी कार्यालय, सभी शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मण्डी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। केवल आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह होगी और इनकी दुकानें ही खुलेंगी। इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वाॅरियर, स्वच्छता-कर्मी और डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
ट्रेनों का संचालन होता रहेगा। ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था परिवहन निगम करेगा। इन बसों को छोड़कर परिवहन निगम की सेवाओं का प्रदेश के अन्दर भी संचालन बंद रहेगा। हवाई सेवाएं भी जारी रहेंगी। हवाई अड्डों से अपने घर तक जाने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा। माल वाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबन्ध नहीं रहेगा। 
राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा और इनके किनारे स्थित पेट्रोल पम्प एवं ढाबे खुले रहेंगे। तीनों दिन 10, 11 और 12 जुलाई को सफाई एवं स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु वृहद अभियान चलाया जाएगा। इनसे जुड़े अधिकारी और कर्मचारी प्रतिबन्धों से मुक्त रहेंगे और इनसे सम्बन्धित कार्यालय भी खुले रहेंगे।


स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से हर घर में मेडिकल स्क्रीनिंग और सर्विलांस का अभियान चलाया जा रहा है, यह चलता रहेगा। इन कार्यों में लगे हुए समस्त कोरोना वाॅरियर, अधिकारी/कर्मचारियों को उनके पहचान पत्र के आधार पर आने-जाने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा। प्रतिबन्ध अवधि में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। इन कारखानों में सोशल डिस्टेन्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रतिबन्धों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में चालू रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर शेष बन्द रहेंगे।

आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित कार्यालय और इन प्रतिबन्धों से मुक्त सेवाओं से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों का पहचान पत्र ही ड्यूटी पास माना जाएगा। उनकी आवाजाही को रोका नहीं जाएगा। इस अवधि में सभी निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे, बड़े पुल एवं सड़कें, लोक निर्माण विभाग के बड़े निर्माण, सरकारी भवन तथा निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।
प्रत्येक सार्वजनिक स्थल अस्पताल, मेडिकल काॅलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठान, चैराहों आदि पर जिला प्रशासन व पुलिस एवं नगर निकायों द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 और संचारी रोगों से बचाव के सम्बन्ध में व्यापक रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों इस दौरान चक्रमण करते रहेंगे। पुलिस टीमों और यूपी 112 की पेट्रोलिंग होगी और व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। नोडल अधिकारी पर्यवेक्षण करेंगे।

Sunday, June 3, 2018

मनचाही दुल्हन चाहिए तो रोज करें. हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। लेकिन दुर्गासप्तशती का स्थान महत्वपूर्ण है। जो व्यक्ति विधि-विधान से दुर्गासप्तशती का पाठ करता है, उसके बुरे दिन दूर हो जाते हैं और हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

दुर्गासप्तशती में ऐसे अनेक मंत्र हैं, जिनका जाप करने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। अगर आप सुंदर और सुशील पत्नी चाहते हैं तो इसके लिए भी दुर्गासप्तशती में 1 मंत्र बताया गया है। रोज इस मंत्र का जाप करने से आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। ये मंत्र और इसके जाप की विधि इस प्रकार है...

मंत्र
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।


तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥



अर्थ- हे देवी, मुझे मन की इच्छा के अनुसार चलने वाली मनोहर पत्‍‌नी प्रदान करो, जो दुर्गम संसार सागर से तारने वाली तथा उत्तम कुल में उत्पन्न हुई हो।



  1. सुबह जल्दी नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर देवी दुर्गा की पूजा करें।

  2. देवी दुर्गा की मूर्ति या चित्र के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जाप करें। प्रतिदिन पांच माला जाप करने से आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

  3. आसन कुश का हो तो अच्छा रहता है।

  4. रोज एक ही समय पर, एक ही आसन पर बैठकर और एक ही माला से मंत्र जाप किया जाए तो यह मंत्र जल्दी ही सिद्ध हो सकता है।