LIVE NEWS: एलपीजी सिलेंडर आज हर घर की आवश्यकता बन चुके हैं। देश में 14 करोड़ से ज्यादा एलपीजी के ग्राहक हैं।
आप रोजाना अपने घर में इसका उपयोग भी करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर एलपीजी सिलेंडर पर 50 लाख रुपए का बीमा होता है। जहां एक तरफ यह गैस घर में खाना पकाने का काम करती है वहीं कई बाद असावधानी इसे खतरनाक बना देती है। इसके चलते रोजाना आग लगने की घटनाएं और जान-माल का नुकसान की खबरें आती हैं।
लेकिन कम लोग ही यह जानते हैं कि इन एलपीजी सिलेंडरों के चलते होने वाली दुर्घटनाओं से हुई क्षति के लिए ग्राहक 50 लाख रुपए तक के मुआवजे का हकदार होता है। दरअसल इंडियन ऑयल, हिन्दूस्तान पेट्रोलियम तथा भारत पेट्रोलियम के वितरकों को ग्राहकों और प्रॉपर्टीज के लिए थर्ड पार्टी बीमा कवर सहित दुर्घटनाओं के लिए बीमा पॉलिसी लेना होता है।
बीमे के नियमों के अनुसार हादसे में यदि कोई जान-माल का नुकसान होता है तो ग्राहक को 50 लाख रुपए तक की बीमा रकम मिल सकती है। दुर्घटना में पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 10 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति दी जा सकती है।
इस तरह कर सकते हैं क्लेम
यदि कोई हादसा होता है तो ग्राहक को इसकी सूचना पास के पुलिस स्टेशन और एलपीजी वितरक को देनी होती है। बीमा रकम का दावा करने के लिए एफआईआर की कॉपी, घायलों के इलाज के खर्च का बिल और किसी की मृत्यु होने पर उसकी रिपोर्ट संभालकर रखनी चाहिए। सूचना दिए जाने के बाद संबधित अधिकारी हादसे के कारणों की जांच करता है और अगर दुर्घटना एलपीजी की वजह से हुई हो तो वितरक गैस कंपनी को इसकी जानकारी देता है।
Today In Varanasi
पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज
इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...
Showing posts with label Prime Minister Narendra Modi presents cooking gas connection. Show all posts
Showing posts with label Prime Minister Narendra Modi presents cooking gas connection. Show all posts
Saturday, December 17, 2016
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
अब बहुत कम दिखाई देता है उल्लू। ऐसा माना जाता है कि उल्लू से नजरें मिलने के बाद इंसान के पांव वहीं जमा हो जाते हैं। व्यक्ति अपनी जगह से जस स...
-
धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। लेकिन दुर्गासप्तशती का स्थान महत्वपूर्ण है। जो व्...
-
सुहागरात पर वैवाहिक जोड़े क्या करते हैं यह जानने के लिए आप बहुत ही उत्साहित हो गये हो। तो अब आपका ज़्यादा समय ना लेते हुए हम आपको दिखाएंगे कि ...
-
मंगलवार को मंगल ग्रह का वार माना गया है। हनुमानजी मंगलवार के देव माने जाते हैं। हनुमानजी की पूजा सबसे जल्दी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मानी ...
-
हिंदू धर्म में शादी से संबंधित कई परंपराएं निभाई जाती हैं जैसे कि सुहागरात की रस्म। शादी की पहली रात में दुल्हन अपने दुल्हे को बादाम और केसर...