500 और 2000 रुपये का नया नोट लाने के बाद अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) 50 रुपये का भी नया नोट लाने जा रहा है। रिजर्व बैंक ने सोमवार को घोषणा की कि वह जल्द ही 50 रुपये के नए सीरीज के नए नोट लाएंगे। हालांकि आरबीआई ने साफ कर दिया है कि वह 50 रुपये के पुराने नोट बंद नहीं करेंगे।
आरबीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 50 रुपये के जो नए नोट छापे जाएंगे और हर नंबर नंबर पैनल पर L लेटर होगा और इन नोटों का नंबर पैनल आरोही अंकों में होगा अर्थात पहला अक्षर सबसे छोटा और उसके बाद के अक्षर उससे बड़े होते जाएंगे। इन नोटों पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। इतना ही नहीं उन नोटो पर प्रिंटिंग ईयर 2016 छाप होगा। रिजर्व बैंक ने साफ कर दिया है कि 50 रुपये के पुराने नोट बंद नहीं होंगे और वह पहले की तरह ही लीगल टेंडर रहेंगे।
गौरतलब है कि आठ नवंबर को प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि अगले दिन से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे। रिजर्व बैंक ने बताया कि आठ नवंबर को जब नोटबंदी का ऐलान किया गया था तो बैंक के पास 2,000 रुपये के 4.94 लाख करोड़ रुपये थे। यह पाबंदी लगाये गये लगभग 20 लाख करोड़ रुपये का एक चौथाई था।
मुंबई के कार्यकर्ता अनिल गलगाली को सूचना के अधिकार कानून के तहत रिजर्व बैंक से मिले जवाब के अनुसार, आठ नवंबर को उसके पास 9.13 लाख करोड़ रुपये के 1,000 रुपये के नोट तथा 500 रुपये के 11.38 लाख करोड़ रुपये थे। केंद्रीय बैंक के अनुसार उसके पास आठ नवंबर को 2,000 रुपये के 247.3 करोड़ नोट थे जिसका मूल्य 4.94 लाख करोड़ रुपये था।
दिलचस्प बात यह है कि रिजर्व बैंक ने नौ नवंबर से 19 नवंबर के बीच बैंकों को नोटों के वितरण के बारे में आरटीआई कानून की धारा 8 (1) (जी) का हवाला देते हुए जानकारी देने से मना कर दिया। इस धारा के तहत सार्वजनिक प्राधिकरण जानकारी देने से मना कर सकता है क्योंकि इसके खुलासे किसी व्यक्ति का जीवन या सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
Today In Varanasi
पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज
इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...
Showing posts with label 50 rs new note. Show all posts
Showing posts with label 50 rs new note. Show all posts
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
अब बहुत कम दिखाई देता है उल्लू। ऐसा माना जाता है कि उल्लू से नजरें मिलने के बाद इंसान के पांव वहीं जमा हो जाते हैं। व्यक्ति अपनी जगह से जस स...
-
धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। लेकिन दुर्गासप्तशती का स्थान महत्वपूर्ण है। जो व्...
-
सुहागरात पर वैवाहिक जोड़े क्या करते हैं यह जानने के लिए आप बहुत ही उत्साहित हो गये हो। तो अब आपका ज़्यादा समय ना लेते हुए हम आपको दिखाएंगे कि ...
-
मंगलवार को मंगल ग्रह का वार माना गया है। हनुमानजी मंगलवार के देव माने जाते हैं। हनुमानजी की पूजा सबसे जल्दी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मानी ...
-
हिंदू धर्म में शादी से संबंधित कई परंपराएं निभाई जाती हैं जैसे कि सुहागरात की रस्म। शादी की पहली रात में दुल्हन अपने दुल्हे को बादाम और केसर...