Today In Varanasi

पूर्वाह्न और शाम की रिपोर्ट मिला कर आज वाराणसी में मिले 37 नये कोरोना संक्रमित मरीज

इलाज करा रहे 10 कोरोना मरीजो को स्वस्थ घोषित कर घरों के लिये डिस्चार्ज किया गया 14 नए हॉटस्पॉट बने - खोजवा बाजार हनुमान गली छित्तूपुर...

Sunday, June 3, 2018

मनचाही दुल्हन चाहिए तो रोज करें. हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। लेकिन दुर्गासप्तशती का स्थान महत्वपूर्ण है। जो व्यक्ति विधि-विधान से दुर्गासप्तशती का पाठ करता है, उसके बुरे दिन दूर हो जाते हैं और हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

दुर्गासप्तशती में ऐसे अनेक मंत्र हैं, जिनका जाप करने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। अगर आप सुंदर और सुशील पत्नी चाहते हैं तो इसके लिए भी दुर्गासप्तशती में 1 मंत्र बताया गया है। रोज इस मंत्र का जाप करने से आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। ये मंत्र और इसके जाप की विधि इस प्रकार है...

मंत्र
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।


तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥



अर्थ- हे देवी, मुझे मन की इच्छा के अनुसार चलने वाली मनोहर पत्‍‌नी प्रदान करो, जो दुर्गम संसार सागर से तारने वाली तथा उत्तम कुल में उत्पन्न हुई हो।



  1. सुबह जल्दी नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर देवी दुर्गा की पूजा करें।

  2. देवी दुर्गा की मूर्ति या चित्र के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जाप करें। प्रतिदिन पांच माला जाप करने से आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

  3. आसन कुश का हो तो अच्छा रहता है।

  4. रोज एक ही समय पर, एक ही आसन पर बैठकर और एक ही माला से मंत्र जाप किया जाए तो यह मंत्र जल्दी ही सिद्ध हो सकता है।

Friday, March 30, 2018

हनुमान जयंती 2018 :Details About Timings For Puja, 'Muhurat' Here

अष्टसिद्धि और नौ निधियों के प्रदाता हनुमान जी का जन्मोत्सव शनिवार को है। नौ साल बाद शनिवार के दिन हनुमान जयंती पड़ रही है। इसके साथ ही ज्योतिषी हिसाब से कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। काफी समय बाद मार्च के माह में ही हनुमान जयंती पड़ रही है। चूंकि इस नवसंवत्सर के राजा सूर्य और मंत्री शनि हैं, इसलिए भी हनुमान जयंती खास है। ग्रहों की पीड़ा शांत करने का विशेष अवसर है।

प्रात: 4 बजे हुआ था हनुमान जी का जन्म

हनुमान जयंती- चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त यानी प्रात: 4 बजे अंजनी के गर्भ से हनुमान जी का जन्म हुआ था। इनके पिता हैं वानरराज केसरी। इसलिए, इनको केसरीनंदन भी कहते हैं। रामभक्त के रूप में हनुमानजी को तो सभी जानते हैं। लेकिन उनकी अन्य भी विशेषताएं हैं।  वह समस्त वेदों के ज्ञाता, नाना पुराण आख्याता, ज्योतिषी, संगीतज्ञ, वानरराज, यंत्र-मंत्र और तँत्र के सिद्धहस्त होने के साथ-साथ संकटमोचन भी हैं। अकेले उनको ही यह वरदान प्राप्त है कि वह समस्त संकट हर सकते हैं। सर्व कार्य सिद्ध कर सकते हैं। वह सूर्य के शिष्य हैं। सूर्य भगवान का जप-तप-ध्यान करने से ही उनको असाधारण सिद्धियां और निधियां प्राप्त हुईं। अणिमा,( आकार बढ़ा सकते हैं) लघिमा ( आकार छोटा कर सकते हैं) गरिमा ( भारी कर सकते हैं), प्राप्ति ( कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं), प्राकाम्य ( सर्व प्रदाता), महिमा( यश-कीर्ति), ईशित्व (ईशरत्व) और  वशित्व( वशीकरण)  का अधिकार केवल हनुमानजी को ही प्राप्त है। तभी उनको कहा गया-अष्ट सिद्धि-नौ निधियों के दाता।

शनि महाराज से भले ही सब कांपते हों लेकिन शनि हनुमान जी से डरते हैं। शनि महाराज को अपनी पूंछ में बांधकर हनुमान जी ने उनको रामसेतू की परिक्रमा करा दी थी। शनि घायल हो गए थे।  अपनी पीड़ा को शांत करने के लिए शनि महाराज ने अपने शरीर पर सरसो का तेल लगाया था। इसलिए, शनि महाराज को सरसो का तेल चढ़ाया जाता है। हनुमान जी ने उनको इस शर्त परछोड़ा कि तुम मेरे भक्तों को कष्ट नहीं दोगे। इस बार शनिवार को हनुमान जयंती होने से शनि शांति का अवसर मिल रहा है।

 

पूर्णिमा तिथि शुरू: 30 मार्च 2018 शाम 7 बजकर 35 मिनट 30 सेकेंड से 31 मार्च 2018 शाम 6 बजकर 6 मिनट 40 सेकेंड तक रहेगी। शुभ मुहूर्त प्रातः 9:20 से 1:30 तक तथा सांय 3:00 से 6 बजे तक रहेगा। ग्रहों की शांति के लिए सायंकाल का पूजन श्रेष्ठ रहेगा। हनुमान जी की गुरु के रूप में पूजा का समय 9.20 से है।

कैसे करें पूजा
-हनुमान जी को चोला चढ़ाएं ( चोले में  16आइटम होते हैं- चोला या वस्त्र, धूप, दीप, अगरबत्ती, पान, नारियल, पंच मेवा, सिंदूर, चमेली का तेल, चांदी के बर्क, बेसन के लड्डू या बूंदी, जनेऊ, पांच सुपारी, लोंग, फूलमाला और फल)
-शनि शांति के लिए सरसो के तेल का दीपक जलाएं। सिंदूर चढ़ाएं
-पीपल के 108 पत्तों पर रामनाम लिखकर हनुमानजी को अर्पित करें। इससे पितृदोष निवारण होगा।
-कार्य सिद्धि के लिए ऊं श्री हनुमते नम:  या ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट का 108 बार जाप करें
- सर्व कार्य सिद्धि के लिए 11 या 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें
-समस्त ग्रह पीड़ा शांति के लिए ऊं ह्रां ह्रीं ह्रूं सर्वदुष्ट ग्रह निवारणाय स्वाहा का जाप करें
-शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें। संपूर्ण न कर सकें तो केवल मंगलाचरण ही कर लें। सुंदरकांड की पांचवीं चौपाई पढ़ें।
-समस्त प्रकार की रक्षा के लिए हनुमान कवच का पाठ करें
-व्याधियों से मुक्ति के लिए हनुमान बाहुक और अन्य संकट निवारण के लिए तीन बार बजरंगबाण पढ़ें

Friday, October 20, 2017

वाराणासी के jhv माल में लगी आग थियेटर में सिनेमा देख रहे लोगो को कराया जा रहा है बाहर। तस्वीरें देखे

वाराणसी की हालत बिगड़ी जोरदार लगी आग एक बाद एक अलग अलग जगह आग लग रही है काल बीती रात कबीरचौरा पे बोहत बुरी तरह आग लगी रात्रि 12 बजे की आग लगी और शाम 4 बजे तक आग पे काबू पाया गया वही दूसरी ओर रामकटोरा और JHV MALL में लगी भिसड आग कई दमकल की गाड़ी आ चुकी है मगर आग पे काबू नही पाया जा सका है

Saturday, October 7, 2017

जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने लॉन्च किया नया प्लान , 799 रु. में पाएं हर दिन 3GB डेटा

दिल्ली : एयरटेल ने अपने कस्टमर्स के लिए 799 रूपए का नया प्लान उतारा है. इस प्लान में कस्टमर्स को 84GB डेटा मिलेगा. ये प्लान 28 दिन की वैद्यता के साथ आता है , इस प्लान में हर दिन 3GB डेटा हर दिन कस्टमर को मिलेगा. ये प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए होगा. इसके अलावा इस प्लान में कस्टमर्स को अनलिमिटेड स्टडी और लोकल कॉल्स भी मिलेगी.

इस पैक में भी अनलिमिटेड कॉल्स के लिए कुछ सीमाएं निर्धारित की गई हैं जैसे कस्टमर्स को एक दिन में 250 मिनट जबकि हफ्ते में 1000 मिनट मिलेंगे. इस प्लान में अगर आप एयरटेल पेमेंट बैंक से रिचार्ज करते है तो आप को 75 रूपए का कैशबेक भी मिलेगा.



हालांकि एयरटेल का ये प्लान 549 और 999 रूपए के उन ऑफर्स के बीच का है जिनमे 2GB और 4GB डेटा प्रतिदिन लोगों को मिलता है. इन दोनों ऑफर में कस्टमर को फ्री कॉल्स करने का ऑफर मिलेगा. इसके अलावा कंपनी के 499 रुपये के प्लान में हर दिन 1.5 जीबी डेटा कस्टमर को मिलता है.

जियो , आईडिया, बीएसएनएल और वोडाफोन के बीच पिछले कुछ समय से लगातार जबरदस्त कंपटीशन जारी है. क्योकि जियो ने अपने सस्ते ऑफर्स के जरिए कस्टमर्स के बीच मजबूत पकड़ बना ली है जिसकी वजह से बाकी कंपनियों को भी नई रणनीति अपनाते हुए डेटा की कीमत में जबरदस्त कटौती करनी पड़ रही है.

Thursday, October 5, 2017

परिवार में कलह के बीच दोबारा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव परिवार में कलह के बीच दोबारा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव

आगरा: परिवार में लम्बे समय से चले आ रही खींचतान और कलह के बीच अखिलेश यादव एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है. दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश ने कहा कि पिता मुलायम सिंह का उन्हें आशीर्वाद हासिल है.

अखिलेश यादव ने बधुवार को कहा, "भाजपा ने चुनावों के दौरान कहा था कि 2022 तक वह किसानों की आय दोगुनी कर देगी, लेकिन आज कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है."



अखिलेश ने कहा कि हमने नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को बुलाया था. आज सुबह फोन पर बात भी हुई. उन्होंने आशीर्वाद दिया है. अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने इस अधिवेशन से किनारा किया था.

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा, ”अच्छे दिन की बात करने वालों से किसान दुखी है. नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है. बीजेपी के झूठ का पर्दाफाश करेंगे.”

अखिलेश ने बधुवार को कहा, “बीजेपी ने चुनावों के दौरान कहा था कि 2022 तक वह किसानों की आय दोगुनी कर देगी, लेकिन आज कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि तीन साल में किसानों के लिए तैयार किए गए रोडमैप की जानकारी केंद्र सरकार जनता को उपल्ब्ध कराए और बताए कि भाजपा ने इस मामले में किसानों को कितनी राहत पहुंचाई है?